Puja Banerjee Pregnancy: दूसरी बार मां बनेंगी पूजा बनर्जी! बेबी बंप का Video शेयर कर दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
Puja Banerjee Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पूजा बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग के जरिए किया है।
पूजा बनर्जी ने 21 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का पता चलने के पल को कैद किया। वीडियो में वह प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने शुरुआती दिनों की कुछ झलकियां भी साझा कीं, जिनमें वह आईने के सामने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए पूजा ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “प्रेग्नेंसी की परेशानियां और उसके समाधान।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें बधाइयां दीं।
टीवी स्टार्स ने दी बधाई
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। वहीं, फैंस ने भी ढेर सारे प्यार भरे मैसेज किए। विशाल सिंह, अर्चना गौतम ने भी कपल को ढेर सारी बधाई दी।
यूट्यूब व्लॉग में दी जानकारी
अपने यूट्यूब व्लॉग में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की परवरिश के साथ दूसरे बच्चे के लिए तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन वे इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपल अपने घर और दिनचर्या में भी जरूरी बदलाव कर रहे हैं ताकि नए मेहमान का स्वागत अच्छे से कर सकें।
शादी को हुए 6 साल
गौरतलब है कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने नवंबर 2021 में गोवा में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों ने साल 2020 में ही कानूनी तौर पर शादी कर ली थी, लेकिन महामारी के चलते समारोह को बाद में आयोजित किया गया। इसी साल अक्टूबर 2020 में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था।
कांग्रेस ने ओम बिरला को सौंपा प्रधानमंत्री मोदी खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कार्यवाही की मांग, जानें पूरा मामला
देश में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा हुआ है। लोकसभा में इस बिल के गिरने के बाद भाजपा विपक्ष पर जमकर हमला बोल रही है। इतना ही नहीं कई राज्यों में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तो वहीं कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से जोड़कर बता रही है। कांग्रेस का कहना है कि जब 2023 में यह बिल पास हो चुका था तो अब इसकी क्या जरूरत है?
कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि भाजपा महिला आरक्षण बिल लागू करना नहीं है बल्कि उसका खास मकसद तो परिसीमन है। इस बीच, मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद ने 18 अप्रैल हुए प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर हमला बोला है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल के गिरने के लिए विपक्षी दल खासकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और सजावादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं पीएम मोदी इन पार्टियों कर तीखा हमला भी बोला था। इस संबंध में अब केसी वेणुगोपाल ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सदन के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वेणुगोपाल का कहना है कि यह संसद की गरिमा और सांसदों के अधिकारों का उल्लंघन है।
लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग
वेणुगोपाल ने कहा कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि अपने कर्तव्य का पालन कर रहे निर्वाचित प्रतिनिधि पर सवाल उठाना न केवल व्यक्तिगत हमला है, बल्कि संसद के अधिकार और भारत की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा अपमान है। कांग्रेस सांसद ने इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक मौजूदा प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन हमेशा देश की एकता और भरोसा बनाने के सबसे बड़े मकसद के लिए होता है। इस भाषण के दौरान प्रधानमंत्री का बेशर्मी से पार्टी के नाम भाषण, जिसमें कांग्रेस पार्टी पर 59 अलग-अलग हमले किए गए हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके रिकॉर्ड पर एक और पक्का दाग होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News




















