Responsive Scrollable Menu

Apple में बड़ा बदलाव: 15 साल बाद Tim Cook ने CEO पद से दिया इस्तीफा, John Ternus संभालेंगे कमान

Apple के इतिहास में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के CEO Tim Cook ने लगभग 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद पद छोड़ने का ऐलान किया है। Cook ने अपने भावुक संदेश में Apple यूजर्स के साथ अपने अनुभव साझा किए और इसे अपने जीवन का “सबसे बेहतरीन काम” बताया। अब उनकी जगह John Ternus Apple के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

15 साल का सफल कार्यकाल
Apple के CEO Tim Cook ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे अपने पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि वे 1 सितंबर 2026 तक CEO के रूप में कार्यरत रहेंगे, जिसके बाद वे Apple के बोर्ड में Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे।

Tim Cook ने 2011 में Apple की कमान संभाली थी, जब कंपनी का मार्केट कैप करीब 350 अरब डॉलर था। उनके नेतृत्व में Apple ने अभूतपूर्व ग्रोथ हासिल की और 2018 में पहली बार अमेरिका की पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। 2022 तक Apple का वैल्यूएशन 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

Tim Cook के कार्यकाल में Apple ने कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए, जिनमें Apple Watch, Apple Music और Apple TV+ जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस दौरान कंपनी ने टेक्नोलॉजी और सर्विस दोनों सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई।

इमोशनल नोट में क्या बोले Tim Cook?
Apple कम्युनिटी को लिखे अपने पत्र में Tim Cook ने कहा कि Apple CEO का पद उनके लिए “दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी” रहा है।

उन्होंने लिखा कि उन्हें रोज दुनिया भर के Apple यूजर्स के ईमेल मिलते हैं, जिनमें लोग बताते हैं कि Apple ने उनकी जिंदगी को कैसे प्रभावित किया। Cook ने कहा, “आप अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे हिस्से मेरे साथ साझा करते हैं… और बताते हैं कि Apple ने आपके जीवन में क्या बदलाव लाया है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे संदेशों को पढ़कर उन्हें हमेशा प्रेरणा और आभार की भावना मिलती है।

John Ternus को बताया “परफेक्ट चॉइस”
Tim Cook ने Apple के नए CEO के रूप में John Ternus का नाम घोषित करते हुए उन्हें “बेहद प्रतिभाशाली इंजीनियर और सोचने वाले व्यक्ति” बताया। उन्होंने कहा कि Ternus पिछले 25 वर्षों से Apple के प्रोडक्ट्स पर काम कर रहे हैं और हर डिटेल पर ध्यान देने वाले व्यक्ति हैं। Cook के अनुसार, Ternus Apple को आगे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

“यह अलविदा नहीं है”
अपने पत्र के अंत में Tim Cook ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह अलविदा नहीं है, क्योंकि वे Apple बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे।उन्होंने कहा, “यह अलविदा नहीं है, बल्कि एक बदलाव का क्षण है।” Cook ने Apple यूजर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि।उन्होंने हमेशा कंपनी पर भरोसा किया और उनके जीवन का यह सफर बेहद खास रहा।

Continue reading on the app

वैष्णो देवी जा रहे हैं तो सावधान! भूलकर भी यहां न खरीदें माता को चढ़ाने वाली चांदी, नकली माल बेच रहे हैं ठग

Vaishno Devi Silver Scam: वैष्णो देवी में चांदी के नाम पर मिलावट का बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें कैडमियम जैसी जहरीली धातु मिलाई जा रही है. श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और प्रमाणित दुकानों से ही खरीदारी करने की सलाह दी गई है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का अगल मैच कब और किस टीम से, लगातार दो मुकाबला गंवा चुकी राजस्थान रॉयल्स

RR vs LSG IPL 2026: लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स दोनों ही टीम की अपनी-अपनी परेशानियां हैं. Tue, 21 Apr 2026 20:36:48 +0530

  Videos
See all

Pahlagam Terror Attack: दिल पत्थर, यादों की धरोहर... शुभम द्विवेदी को याद कर रो पड़ी पत्नी | Kanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T15:06:01+00:00

Bhaiyaji Kahin: "बंगाल की जनता भुवनेश्वर AIIMS में लाइन क्यों लगाती है"#westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T15:00:46+00:00

Kishore Ajwani Podcast: Iran War के बाद खाड़ी देशों के नए गुट बन गए | US Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T15:01:41+00:00

Major Gaurav Arya: हॉर्मुज़ पर लगी लंबी कतार #iranisraelwar #usiranconflict #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T15:00:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers