Responsive Scrollable Menu

PNB Housing Outlook: अच्छे नतीजों के दम पर शेयर को लगे पंख, ब्रोकरेज से जानिए क्या जारी रहेगी ये तेजी

PNB Housing Share Price : चौथी तिमाही के शानदार नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया है। कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद के मुताबिक अच्छे रहे हैं। यह नए CEO की गाइडेंस की पहली तिमाही थी। चौथी तिमाही में कंपनी की लोन बुक सालाना आधार पर 15% और तिमाही आधार पर 6% बढ़ी है। वहीं, रिटेल असेट में सालाना आधार पर 16% की ग्रोथ दिखी है

Continue reading on the app

तेज प्रताप की राहुल गांधी को राजनीति से दूर रहने की सलाह, प्रियंका गांधी को बताया काबिल नेता, कांग्रेस ने किया पलटवार

बिहार में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि एक सिर्फ वहीं हैं अभी कांग्रेस में जो देश चला सकती हैं।

बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने यह जवाब दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनसे देश चलने वाला नहीं है। बुलेट बाइक चलाने से और यात्रा निकालने से कुछ नहीं होने वाला है। इतना ही नहीं तेज प्रताप ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। तेज प्रताप यादव ने दावा करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को धीरे-धीरे कुर्सी का लालच समाता जा रहा है। वो खुद लालची होते जा रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीख की हो। इससे पहले भी वे प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से काबिल नेता बता चुके हैं और उनके भाषणों की तक तारीफ कर चुके हैं। हालही में जब प्रियंका गांधी ने लोकसभा में भाषण दिया था तब भी तेज प्रताप ने उनके भाषण की तारीफ की थी। इसी के साथ तेज प्रताप राहुल गांधी पर कई बार हमला बोल चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी तेज प्रताप ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था।

तेज प्रताप यादव के बयान पर कांग्रेस का वार

तेज प्रताप यादव के बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रया सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तीखी टिप्पणी करते हुए उनके बयान को गंभीरता से लेने से इनकार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक राजनीतिक दल का आंतरिक मामला है, लेकिन तेज प्रताप यादव की बातों को आमतौर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय परिपक्वता और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

 

Continue reading on the app

  Sports

इसे कहते हैं भाई का प्यार! बीमार बहन के लिए अभिषेक शर्मा का भावुक बयान, डेडिकेट किया अपनी सेंचुरी

Abhishek Sharma dedicated Hundred to his sister: दिल्ली कैपिटल्स के लिए दमदार शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा मैच के बाद अपनी बहन के लिए एक भावुक बयान दिया. दिल्ली के खिलाफ मैच में अभिषेक की बहन स्टेडियम में नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि उनकी बहन बीमार थी और वह अपना शतक उन्हें डेडिकेट करते हैं. Wed, 22 Apr 2026 00:11:44 +0530

  Videos
See all

Iran Commander की नई धमकी! डील पर Major Gaurav Arya का Fact Check | Command Centre #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T19:30:06+00:00

Akhilesh Yadav on BJP: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- "हार के डर से झूठ बोल रही है सरकार!" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T19:30:03+00:00

Is UK Prime Minister Keir Starmer's time up over Mandelson mess? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T19:11:10+00:00

Why petrol theft is rising in the UK and what it means for fuel prices. #PetrolTheft #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T19:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers