Responsive Scrollable Menu

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी का खुलासा:ठुकरा दी थी आदित्य धर की फिल्म; नए डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते थे, बेटी ने मनाया

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता से सीनियर एक्टर राकेश बेदी 'जमील जमाली' के नाम से फेमस हो गए हैं। उनका डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’, उनके किरदार पर बने मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लेकिन हाल ही में राकेश बेदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे शुरुआत में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। नए डायरेक्टर के साथ काम करने में थी हिचक राकेश बेदी ने फराह खान को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब आदित्य धर ने उन्हें 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए अप्रोच किया था, तो उन्होंने पहले मना कर दिया था। उस वक्त आदित्य एक नए डायरेक्टर थे और राकेश बेदी को लगा कि फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा है। फिल्म में सर्बिया का केवल एक ही सीन था, जिसकी वजह से वे हिचक रहे थे और उन्होंने आदित्य को काम के लिए इनकार कर दिया था। बेटी रितिका ने पिता को काम के लिए मनाया राकेश ने बताया कि उनकी बेटी रितिका और पत्नी ने उन्हें आदित्य धर के साथ काम करने के लिए मनाया। रितिका का तर्क था कि आदित्य एक होनहार डायरेक्टर हैं और सीनियर एक्टर्स को नए टैलेंट को सपोर्ट करना चाहिए। बेटी की जिद के आगे राकेश बेदी फिल्म करने के लिए राजी हो गए। बाद में खुद आदित्य धर ने भी उनसे मिलकर कहा था कि सर, आपको यह फिल्म करनी ही होगी। आज राकेश बेदी अपनी उस पसंद पर गर्व महसूस करते हैं। बेटी ने गिफ्ट में मांगी रेंज रोवर कार इंटरव्यू के दौरान रितिका ने मजाक में कहा कि उनकी सही सलाह की वजह से ही पापा को आज इतना बड़ा स्टारडम मिला है, इसलिए उन्हें भी रिवॉर्ड मिलना चाहिए। रितिका ने हंसते हुए कहा कि उन्हें पापा से गिफ्ट में जल्द ही रेंज रोवर कार मिलने वाली है। हालांकि, राकेश बेदी और उनकी पत्नी ने तुरंत इसे मजाक बताते हुए कहा कि रितिका बचपन से ही ऐसी बातें करने में माहिर है।

Continue reading on the app

West Bengal Election: अबकी बार 'दीदी' की दहाड़ Vs हिंदुत्व की हुंकार ? Mamata Banerjee | BJP Vs TMC

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले सियासी पारा हाई है, बंगाल की सियासी लड़ाई सीधे तौर पर हिंदुत्व Vs तुष्टिकरण की पिच पर आ गई है। इसी मुद्दे पर देखिए आज की ये डिबेट #westbengal #tmc #bjp #mamatabanerjee #pmmodi #himantabiswasarma #cmyogi #muslimvoters #humayunkabir #asaduddinowaisi #hindinews #latestnews #topnews #todaynews #aajkitaazakhabar #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत हुई कम, वैभव सूर्यवंशी का जिगरी दोस्त आईपीएल 2026 से बाहर

चेन्नई. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में बड़ा झटका लगा। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। 18 साल के इस खिलाड़ी को यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान लगी थी। सीएसके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि आयुष को ठीक होने में 6 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

म्हात्रे उस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन बना दिए थे। लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रन लेने के दौरान अचानक उनकी बाईं जांघ में खिंचाव आया और वे दर्द से कराह उठे। फिजियो की मदद के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा था कि यह चोट गंभीर लग रही है और म्हात्रे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में थे।

आंकड़ों की बात करें तो आयुष इस सीजन में सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के लिए मिडिल ऑर्डर को संभालना चुनौतीपूर्ण होगा। अब उनकी जगह उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है, जो टीम में पहले से मौजूद हैं। उर्विल ने पिछले सीजन में तीन मैच खेले थे और 68 रन बनाए थे।

सीएसके के लिए यह सीजन अब तक चोटों से भरा रहा। दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी तक काफ स्ट्रेन के कारण मैदान पर नहीं उतर पाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके जबकि उनके रिप्लेसमेंट स्पेन्सर जॉनसन भी अभी फिट नहीं हैं। इसके अलावा खलील अहमद भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं।

इन लगातार झटकों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ दिख रहा है। पांच बार की चैंपियन सीएसके 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। ऐसे में म्हात्रे की कमी टीम के लिए और मुश्किलें बढ़ा सकती है। अब देखना होगा कि सीएसके मैनेजमेंट इस चुनौती से कैसे निपटता है और टीम को पटरी पर लाने के लिए क्या बदलाव करता है।

Tue, 21 Apr 2026 18:44:34 +0530

  Videos
See all

यादव पर मुस्लिमों का हमला, अखिलेश का MY समीकरण ध्वस्त ! Fatehpur | UP Politics | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T14:03:15+00:00

Kerela में बड़ा हादसा! 13 मौतें, 5 गंभीर | Viral Video | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T14:03:08+00:00

Kerela : त्रिशूर में बड़ा हादसा, 13 की मौत, सरकार ने दिए 50 लाख | Viral Video | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T14:12:09+00:00

Aar Paar : Women Reservation Bill पर मुलायम सिंह क्यों याद आए? | Kharge on PM Modi |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T14:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers