Explainer: राजदूत तलब, होर्मुज में तनाव बढ़ा; क्या अब भारत में पेट्रोल-LPG और महंगा होगा?
Hormuz Strait Indian ship attack,Iran firing on Indian ships,Petrol LPG price impact India: पश्चिम एशिया में जो आग भड़की है, उसकी चिंगारी अब सीधे भारत तक आ पहुंची है. होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना ने दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलियां दागीं और उधर अमेरिकी नेवी ने एक ईरानी तेल टैंकर जब्त कर लिया. इन दोनों घटनाओं ने भारत को एक ऐसी स्थिति में खड़ा कर दिया है जहां न पूरब की तरफ देखना आसान है, न पश्चिम की तरफ. देश में तेल के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं लोग एलपीजी किल्लत से परेशान हैं, लेकिन इस सब के बीच भारत सरकार हालत पर कंट्रोल किए हुए है और लोगों को कोई परेशान न हो इसके हर संभव प्रयास भी कर रही है.
'क्लियरेंस मिला था, फिर भी गोली चली'
दरअसल, पूरी बात ये है कि बीते 18 अप्रैल को भारतीय VLCC टैंकर Sanmar Herald होर्मुज जलडमरूमध्य के ग्रीन कॉरिडोर से गुजर रहा था.बता दें कि हमारे इस जहाज को पहले से आवाजाही की अनुमति मिली हुई थी. लेकिन बीच रास्ते में ईरान की IRGC की दो गनबोट आ गईं और उन्होंने फायर खोल दिया. जिससे हालत बदल गए, जहाज चालक सकते में आ गए और इंडिया समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: जब ट्रंप ने कहा 'पूरी सभ्यता मिटा दूंगा', 90 मिनट बाद वही ट्रंप 'घुटनों' पर क्यों आ गए?
...फिर जहाज को तुरंत पलटना पड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब हमला हुआ था तो रेडियो ट्रांसमिशन में जहाज के कैप्टन की घबराहट भरी आवाज रिकॉर्ड हुई, डरते हुए वह बोलते हैं 'आपने क्लियरेंस दिया था, और अब फायर कर रहे हो! मुझे वापस जाने दो!' और फिर जहाज को तुरंत पलटना पड़ा. बता दें इसी दिन एक और भारतीय कंटेनर शिप पर ओमान के तट के पास रॉकेट से हमला हुआ था. इस हमले में इस जहाज को नुकसान जरूर पहुंचा पर किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.इस सबस से भारत सरकार हरकत में आ गई और तुरंत एक्शन लिया.
भारत ने कड़ा एतराज जताया, राजदूत को तलब किया
इन हमलों के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने ईरानी राजदूत को नई दिल्ली में तलब किया गया और विदेश मंत्रालय ने 'गहरी चिंता' जताते हुए होर्मुज में भारतीय जहाजों के लिए निर्बाध रास्ते की मांग रखी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ईरान ने पहले कुछ भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने दिया था लेकिन इस बार जो हुआ वो बिल्कुल अलग था. उनका कहना था कि इस बारे में मंत्रालय ने ईरानी अधिकारियों तक भारत का सख्त संदेश पहुंचा दिया है.
अमेरिका ने पकड़ा ईरानी जहाज, तेल के दाम फिर उछले
इस पूरी घटना के बाद बाजार ने तुरंत रिएक्ट किया. दरअसल, WTI क्रूड 6 फीसदी उछलकर 89 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट 95.50 डॉलर के करीब जा पहुंचा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल पहले ही 100 डॉलर से ऊपर जा चुका है जबकि फरवरी से पहले यह करीब 70 डॉलर के आसपास था.
भारत के लिए दोहरा जाल
असली मुसीबत यह है कि भारत न अमेरिका की बात पूरी तरह मान सकता है न ईरान को नाराज कर सकता है. भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से मंगाता है. होर्मुज बंद होने से मध्य-पूर्व की सप्लाई ठप हुई तो भारत ने रूस से सस्ता तेल लेना शुरू किया. बता दें मार्च में 15 लाख बैरल प्रतिदिन रूसी तेल आया. लेकिन 11 अप्रैल को वह अमेरिकी छूट खत्म हो गई. ऊपर से ईरानी तेल की सप्लाई भी बंद हो गई.
रसोई से पेट्रोल पंप तक असर
घरों में रसोई गैस पहले ही महंगी हो चुकी है. 1 अप्रैल को कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 से 218 रुपये महंगा हुआ और दिल्ली में इसकी कीमत 2,078 रुपये से ऊपर जा पहुंची है. भारत की 60 फीसदी LPG जरूरत आयात से पूरी होती है और उसका बड़ा हिस्सा होर्मुज से आता है. बता दें सरकार ने मार्च के आखिर में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये कम करके राहत दी थी. लेकिन Nayara और Shell India पहले ही अपने दाम बढ़ा चुके हैं. गुजरात में सिरेमिक फैक्ट्रियां गैस की कमी से बंद हो चुकी हैं. मुंबई में कई रेस्तरां मार्च से आंशिक रूप से बंद हैं.
ये भी पढ़ें: Ceasefire क्या होता है, क्या इससे खत्म हो जाती है जंग? जानिए युद्ध का पूरा गणित
'राजा शिवाजी' के लिए रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन से लेकर संजय दत्त तक, जानिए किसको मिली सबसे ज्यादा फीस
Raja shivaji Star Cast Fees: मराठी इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया था. इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार नजर आए थे. वहीं, कार्यक्रम में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया देशमुख भावुक नजर आए थे. हालांकि अब ट्रेलर लॉन्च के बाद लोगों के बीच इसके लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है, ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी. इसी के साथ आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी की स्टार कास्ट (Raja Shivaji Starcast) रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन से लेकर संजय तक किसने कितनी फीस ली.
राजा शिवाजी के लिए रितेश देशमुख को कितनी मिली फीस
सबसे पहले बात करते हैं रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की जो राजा शिवाजी में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 18-25 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है. फिल्म में रितेश का बहुत अहम रोल है, जिसकी वजह से उन्हें इतनी मोटी फीस दी गई है. इस फिल्म में रितेश शिवाजी महाराज के किरदार में मुगलों से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे क्योंकि उस समय कई क्षेत्रों पर मुगलों का राज था और इसके बाद मुगल दक्कन पर कब्जा करना चाहते हैं. अपने-अपने साम्राज्य का विस्तार करने को लेकर दोनों के बीच युद्ध होता है.
अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी के लिए इतनी फीस की चार्ज
रितेश देशमुख के बाद राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का दूसरा सबसे मुख्य किरदार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 5-6 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन शिवाजी महाराज के सबसे पुत्र संभाजी महाराजा का रोल करते नजर आएंगें. ऐसे में फिल्म में उनका भी अहम किरदार देखने के लिए मिलेगा क्योंकि उन्होंने मुगलों से लोहा लेकर मराठा साम्राज्य का विस्तार किया था. बता दें कि विक्की कौशल की छावा में उनका किरदार भी छत्रपति संभाजी महाराज से प्रेरित था.
संजय दत्त को राजा शिवाजी के लिए कितनी दी गई रकम
राजा शिवाजी फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का अहम किरदार देखने के लिए मिलेगा. इस फिल्म के लिए संजय दत्त ने रितेश देशमुख के बाद सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में आदिल शाही वंश के सेनापति का किरदार निभाया है. इसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये फीस दी गई है. बता दें कि अफजल खान आदिल शाही वंश भारत के दक्कन में स्थित बीजापुर सल्तनत का सेनापति था.
राज शिवाजी फिल्म के लिए जेनेलिया देशमुख को मिली इतनी फीस
राजा शिवाजी फिल्म में जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) छत्रपति शिवाजी महाराज यानी रितेश देशमुख की पत्नी महारानी साईबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में रितेश देशमुख की तरह जेनेलिया का भी बहुत अहम किरदार है. इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद उनकी पत्नी साईबाई और बेटे संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की विरासत संभाली थी.
फरदीन खान ने राजा शिवाजी के लिए कितनी फीस चार्ज की
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में फरदीन खान मुगल शासक शाहजहाँ का किरदार निभाते नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म में उनका रोल भी बहुत अहम होगा क्योंकि मराठा साम्राज्य और मुगलों के बीच काफी युद्ध हुआ था. इस फिल्म में भी कुछ खास देखने के लिए मिल सकता है. बहरहाल फरदीन खान ने इस फिल्म में शाहजहाँ का रोल करने के लिए 80 लाख से 3 करोड़ के बीच फीस चार्ज की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















