Responsive Scrollable Menu

'राजा शिवाजी' के लिए रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन से लेकर संजय दत्त तक, जानिए किसको मिली सबसे ज्यादा फीस

Raja shivaji Star Cast Fees: मराठी इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया था. इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार नजर आए थे. वहीं, कार्यक्रम में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया देशमुख भावुक नजर आए थे. हालांकि अब ट्रेलर लॉन्च के बाद लोगों के बीच इसके लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है, ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी. इसी के साथ आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी की स्टार कास्ट (Raja Shivaji Starcast) रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन से लेकर संजय तक किसने कितनी फीस ली. 

राजा शिवाजी के लिए रितेश देशमुख को कितनी मिली फीस

सबसे पहले बात करते हैं रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की जो राजा शिवाजी में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 18-25 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है. फिल्म में रितेश का बहुत अहम रोल है, जिसकी वजह से उन्हें इतनी मोटी फीस दी गई है. इस फिल्म में रितेश शिवाजी महाराज के किरदार में मुगलों से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे क्योंकि उस समय कई क्षेत्रों पर मुगलों का राज था और इसके बाद मुगल दक्कन पर कब्जा  करना चाहते हैं. अपने-अपने साम्राज्य का विस्तार करने को लेकर दोनों के बीच युद्ध होता है. 

अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी के लिए इतनी फीस की चार्ज

रितेश देशमुख के बाद राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का दूसरा सबसे मुख्य किरदार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 5-6 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन शिवाजी महाराज के सबसे पुत्र संभाजी महाराजा का रोल करते नजर आएंगें. ऐसे में फिल्म में उनका भी अहम किरदार देखने के लिए मिलेगा क्योंकि उन्होंने मुगलों से लोहा लेकर मराठा साम्राज्य का विस्तार किया था. बता दें कि विक्की कौशल की छावा में उनका किरदार भी छत्रपति संभाजी महाराज से प्रेरित था. 

संजय दत्त को राजा शिवाजी के लिए कितनी दी गई रकम

राजा शिवाजी फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का अहम किरदार देखने के लिए मिलेगा. इस फिल्म के लिए संजय दत्त ने रितेश देशमुख के बाद सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में आदिल शाही वंश के सेनापति का किरदार निभाया है. इसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये फीस दी गई है. बता दें कि अफजल खान आदिल शाही वंश भारत के दक्कन में स्थित बीजापुर सल्तनत का सेनापति था.

राज शिवाजी फिल्म के लिए जेनेलिया देशमुख को मिली इतनी फीस

राजा शिवाजी फिल्म में जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh)  छत्रपति शिवाजी महाराज यानी रितेश देशमुख की पत्नी महारानी साईबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में रितेश देशमुख की तरह जेनेलिया का भी बहुत अहम किरदार है. इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद उनकी पत्नी साईबाई और बेटे संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की विरासत संभाली थी. 

फरदीन खान ने राजा शिवाजी के लिए कितनी फीस चार्ज की

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में फरदीन खान मुगल शासक शाहजहाँ का किरदार निभाते नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म में उनका रोल भी बहुत अहम होगा क्योंकि मराठा साम्राज्य और मुगलों के बीच काफी युद्ध हुआ था. इस फिल्म में भी कुछ खास देखने के लिए मिल सकता है. बहरहाल फरदीन खान ने इस फिल्म में शाहजहाँ का रोल करने के लिए 80 लाख से 3 करोड़ के बीच फीस चार्ज की है. 

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर विवाद शुरू, ट्रेलर में दिखी सिद्धू मूसेवाला से सलमान खान तक की झलक

Continue reading on the app

सीडीएस अनिल चौहान की इंग्लैंड यात्रा, युद्धों के बदलते स्वरूप पर की चर्चा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने यूके यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को दिशा देने वाली उच्चस्तरीय बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत की है।

इस दौरान उन्होंने यूके के रक्षा राज्य मंत्री ल्यूक पोलार्ड से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आधुनिक युद्धों के बदलते स्वरूप, आधुनिक सैन्य चुनौतियों और सैन्य-से-सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीएस ने यहां इंडो-पैसिफिक मामलों की राज्य मंत्री सीमा मल्होत्रा के साथ भी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की।

इस दौरान भारत-यूके साझेदारी, रक्षा औद्योगिक रोडमैप और प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। खासतौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए दोनों पक्षों ने समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठकों में साइबर, इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सूचना सुरक्षा, इंफॉर्मेशन रेजिलिएंस और विशेष प्रशिक्षण आदान-प्रदान को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। दोनों देशों ने भविष्य के लिए तैयार, मजबूत और सक्षम सशस्त्रबलों के निर्माण के साझा संकल्प को दोहराया है।

इन महत्वपूर्ण मुलाकातों से पहले सीडीएस अनिल चौहान ने यूके में एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल सम्मेलन का नेतृत्व भी किया। इसमें कई प्रमुख अधिकारी, थिंक टैंक्स और विशेषज्ञों शामिल हुए। राउंडटेबल सम्मेलन का विषय भारतीय सैन्य परिवर्तन: चुनौतियां और अवसर था। इस विषय पर आयोजित चर्चा में बदलते वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य और आधुनिक सैन्य बदलावों की आवश्यकता पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें उन्नत तकनीकों के बढ़ते महत्व, ऑपरेशनल क्षमताओं के विस्तार और रक्षा, साइबर व इंटेलिजेंस क्षेत्रों में बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

अपनी यात्रा के दौरान अनिल चौहान को औपचारिक ‘सेरेमोनियल स्टेप लाइन’ सम्मान दिया गया। उनका स्वागत यूके के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सर रिचर्ड नाइटन ने किया। उन्होंने यूके में भारत के उच्चायुक्त से भी मुलाकात की। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह यात्रा भारत और यूके के बीच रक्षा, इंटेलिजेंस, साइबर सहयोग, संयुक्त अभ्यास और रणनीतिक संवाद को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो वैश्विक सुरक्षा व स्थिरता को मजबूत करेगी।

गौरतलब है कि बीते साल के अंत में भारत और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ को अंजाम दिया था। इस दौरान दोनों सेनाओं ने आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का अभ्यास किया। यहां भारत और यूके के वीर जवानों ने हेलीकॉप्टर की सहायता से आतंकवादियों के ठिकानों पर पहुंचने, उनपर हमला करने और आतंकी ठिकाने नष्ट करके सुरक्षित वापस निकल आने का अभ्यास किया। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अजेय वॉरियर’ भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और ब्रिटिश सेना की टुकड़ियां इसमें शामिल हुई थीं।

--आईएएनएस

जीसीबी/एसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, टीम की बढ़ेगी ताकत

जीत के लिए संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश जल्द ही अपनी ताकत टीम के साथ जोड़ने वाले हैं। जोश इंग्लिश 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से से अपना नाम वापस ले लिया था, ताकि वे अपनी शादी की तैयारी कर सकें। उनकी शादी हाल ही में 18 अप्रैल को हुई और अब शादी के बाद इंग्लिस अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से एक छोटा सा ब्रेक लेकर भारत आने वाले हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, जोश इंग्लिस 4 मई को मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। 

बता दें कि, जोस इंग्लिस को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में अगर वह निर्धारित समय पर टीम के साथ जुड़ेंगे तो वे लखनऊ के लिए लीग स्टेज के आखिरी 6 अहम मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं।
Tue, 21 Apr 2026 14:17:03 +0530

  Videos
See all

अक्षय तृतीया पर कपल ने की पूजा अर्चना | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:39:33+00:00

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे CM Samrat, PM से होगी मुलाक़ात ! #shorts #pmmodi #nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:39:33+00:00

Gujarat News: धंधुका में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने हटाए कई कब्जे | PoliceAction #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:39:29+00:00

मालाड वेस्ट में वाइन शॉप पर युवती का हंगामा | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:41:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers