Responsive Scrollable Menu

Suvendu Adhikari ने RG Kar केस की नए सिरे से जांच का दिया आदेश, FIR के निर्देश

कोलकाता, नौ अगस्त पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 2024 में एक महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में नए सिरे से जांच की रविवार को घोषणा की। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला मृत चिकित्सक की मां के अनुरोध पर लिया है, जो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रत्ना देबनाथ ने मुझे पत्र लिखकर मामले की नए सिरे से जांच का अनुरोध किया था। मुख्य सचिव और विशेषज्ञों की एक टीम के साथ विस्तृत चर्चा के बाद मैं विशेष आयोग अधिनियम, 1952 के तहत नए सिरे से जांच की घोषणा कर रहा हूं।’’ अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस अपने कर्तव्य का पालन करने में विफल रही। उन्होंने पीड़ित डॉक्टर के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की अलग से जांच के भी आदेश दिए और बैरकपुर के पुलिस आयुक्त को एक प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री दावा किया कि नतागढ़ कदमतला श्मशान घाट पर पीड़िता का शव शुरुआत में अंतिम संस्कार की कतार में तीसरे स्थान पर था, लेकिन उसे अचानक पहले स्थान पर ले जाया गया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार पूरा कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार द्वारा निर्धारित अंतिम संस्कार शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था और किसी निकट संबंधी के अनिवार्य हस्ताक्षर भी नहीं लिए गए थे। अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा, निर्मल घोष, सोमनाथ दे और संजीब मुखर्जी ने मिलकर इसे अंजाम दिया।

पानीहाटी में पीड़िता की याद में आयोजित एक शोक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस अंतिम संस्कार से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच करेगी, क्योंकि यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की मौजूदा जांच के दायरे में नहीं आता है।

Continue reading on the app

Jammu में Tiranga Yatra से लौट रही मिनी बस पलटी, 28 युवतियां घायल हुईं

जम्मू, नौ अगस्त जम्मू में रविवार रात सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास एक फ्लाईओवर पर तिरंगा यात्रा के प्रतिभागियों को ले जा रही एक मिनी बस के पलट जाने से कम से कम 28 युवतियां घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 18 से 25 वर्ष की आयु की ये युवतियां शहर में बहू किले से मुबारक मंडी तक आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रही थीं।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये युवतियां भाजपा से जुड़े कुछ गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक पहल नारी वीरांगना परियोजना का हिस्सा थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा के अन्य नेताओं के साथ अस्पताल पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है।

अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक युद्धवीर सेठी ने बताया कि सोमवार सुबह तक अधिकतर युवतियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है, जबकि दो को अधिक गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती

Abishek Porel IPL Cricketer Arrest News: शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट समेत जानलेवा धमकी का भी आरोप लगाया है. पोरेल ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस को ये गिरफ्तारी करनी पड़ी. Tue, 11 Aug 2026 14:54:23 +0530

  Videos
See all

Mayawati live on Gen Z: जेन जी के आंदोलन पर मायावती का ऐलान | JPSC-JSSC Protest | Ranchi | BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:13:16+00:00

Atiq Ahmed CM Yogi से कितना डरता था, सुनिए Manoj Ranjan Tripathi की जुबानी |UP News| Atiq Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T10:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers