Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा
सूरत, नौ अगस्त गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की मदद से राज्य के कपड़ा व्यवसाय के पास दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है। संघवी ने यह बात ‘फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशंस’ (एफओएसटीटीए) की वार्षिक आम बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सूरत को देश के प्रमुख कपड़ा केंद्रों में से एक माना जाता है।
उपमुख्यमंत्री संघवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के कारण दक्षिण गुजरात क्षेत्र, सूरत और अहमदाबाद के कपड़ा कारोबारियों के पास वैश्विक बाजारों में दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है।
Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza
प्रयागराज (उप्र), नौ अगस्त गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के बेटे उमर को ले जा रहे पुलिस वाहनों के पीछे कथित रूप से चल रहे 28 वाहनों के मालिकों के खिलाफ टोल नाके का अवरोधक तोड़ने और बिना शुल्क दिए नवाबगंज टोल प्लाजा पार करने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जय प्रकाश यादव की शिकायत पर अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्राथमिकी दर्ज की गयी।
पुलिस ने बताया कि वाहनों की पहचान उनके पंजीकरण नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार, वाहनों में सवार लोगों की पहचान करने और बकाया टोल शुल्क वसूलने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर हुई, जब उमर को उसके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस हिरासत में प्रयागराज लाया जा रहा था।
शिकायत में कहा गया है कि उमर को ले जा रहे सरकारी वाहनों के टोल बूथ संख्या-3 से गुजरने के बाद करीब 25 से 30 निजी वाहन उनके पीछे चल पड़े। शिकायत में कहा गया है ये निजी वाहन कथित तौर पर उमर के समर्थकों के थे। आरोप है कि इन वाहनों के चालकों ने ‘बूम बैरियर’ तोड़ दिया और टोल शुल्क का भुगतान किए बिना तेजी से वहां से निकल गए।
टोल प्रबंधन ने बिना शुल्क दिए वाहनों के गुजरने के कारण आर्थिक नुकसान होने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस वाहनों और उनमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज तथा वाहन पंजीकरण नंबरों की जांच कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










