Responsive Scrollable Menu

शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी, भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2026 के ठीका बाद अफगानिस्तान से एक टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस टेस्ट मैच से पहले एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है. इस टेस्ट मैच के लिए भारत के कुछ टॉप स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. इसका मतलब साफ है कि कुछ खिलाड़ियों को इस मैच के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा. ऐसे में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. वहीं कई सीनियर और स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. 

दरअसल, टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है. इसकी वजह आईपीएल 2026 है. 

भारत के स्टार खिलाड़ी होंगे अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर

आपको बता दें कि इन दिनों भारत में इंडियंन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. 28 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल 2026 जून तक खेलने जाने की उम्मीद है. अभी सिर्फ 24 मई तक का शेड्यूल घोषित किया गया है. आईपीएल के प्लेऑफ मैच इसके बाद होंगे. ऐसे में आईपीएल प्लेऑफ जून के शुरुआत तक खेले जा सकते हैं. 

अभी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में 3 मुकाबले खेले जाएंगे.  इनमें क्वालीफायर -1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर -2 और फाइनल शामिल होंगे. इन चार मुकाबलों में टीमों को कम से कम एक से दो दिन का आराम भी दिया जाएगा. ऐसे में आईपीएल के शुरुआती जून तक चलने की उम्मीद है. 

प्लेऑफ में खेलने के चलते छोड़ेंगे अफगानिस्तान टेस्ट मैच 

वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टेस्ट मैच में 6-10 जून से होने वाला है. ये मैच न्यू चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच मुल्लनपुर में खेला जाएगा. इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान भी पहले किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को कम से कम तैयार की लिए एक हफ्ते का समय मिल सके. ऐसे में अगर तब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेले जाएंगे तो भारत के स्टार खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, वो उस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलेंगे.

शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी 

ऐसे में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी टीम से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि अगर उनकी टीम गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचती है तो वो उसकी कप्तानी आईपीएल 2026 में करते हुए नजर आएंगे. इस स्थिति में वो टीम इंडिया की कप्तानी अफगानिस्तान के खिलाफ करते हुए नहीं आएंगे. ऐसे में उसने कप्तानी छीन कर किसी ओर को दी जा सकती है. 

ये खिलाड़ी भी होंगे अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भी पहुंचती है तो केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी भी बाहर हो सकते हैं. उन्हें भी आरामा दिया जा सकता है. ऐसे में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी इस एकमात्र टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.  

ये भी पढ़ें : "हमसे चूक हो गई", मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन की हार बोले शुभमन गिल, इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार

Continue reading on the app

शांति वार्ता रद्द हुई तो ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का जिक्र कर ट्रंप ने दिए संकेत

US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की पाकिस्तान की कोशिशों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम से पहले दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता होनी है, लेकिन ईरान बार-बार इस शांति वार्ता को लेकर बयान दे रहा है. जिससे इस वार्ता के रद्द होने की आशंका भी बढ़ गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अमेरिका के ऑपरेशन मिड नाइट हैमर का जिक्र किया है. ट्रंप के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अगर दो सप्ताह के सीजफायर की समयसीमा खत्म होने से पहले होने वाली अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता टली तो अमेरिका ईरान पर फिर से हमला कर सकता है.

सीजफायर की डेडलाइन से पहले होनी है शांति वार्ता

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल दो सप्ताह का सीजफायर लागू है. जिसका आखिरी दिन 22 अप्रैल यानी बुधवार है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार और बुधवार को अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता भी प्रस्तावित है. लेकिन ईरान के रुख से इस वार्ता पर भी संकट मंडरा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ पिछले साल जून में चलाए गए ऑपरेशन मिड नाइट हैमक का जिक्र कर दुनियाभर के देशों को संशय में डाल दिया.

सीजफायर खत्म होने से पहले क्या बोले ट्रंप?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अब इन जगहों को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना आसान नहीं होगा. उन्हें फिर से तैयार करने में काफी लंबा समय और मेहनत लगेगी.

इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सीएनएन समेत अन्य मीडिया नेटवर्क पर भी फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये फेक न्यूज मीडिया हैं. इन्हें चलाने वाले जानबूझकर उनकी उपलब्धियों को छोटा दिखा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे मीडिया को भ्रष्ट बताते हुए उनकी कड़ी आलोचना की.

Continue reading on the app

  Sports

संजू की सुनामी...मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने वाले CSK के पहले बल्लेबाज बने, बना दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

sanju samson 5 big records: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक ऐसा तूफान आया जिसने आईपीएल के इतिहास के कई पुराने पन्नों को पलटकर रख दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के नीले और पीले रंग के बीच जब संजू सैमसन ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया, तो सामने खड़ी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ तमाशबीन बनी नजर आई. संजू सैमसन ने न केवल मुंबई के खिलाफ एक यादगार पारी खेली, बल्कि खुद को भारतीय क्रिकेट के उस एलीट क्लब में शामिल कर लिया जहां पहुंचना हर बल्लेबाज का सपना होता है. Thu, 23 Apr 2026 21:52:51 +0530

  Videos
See all

Shilpa Shetty visit Vindhyavasini Temple: मां विंध्यवासिनी के दरबार में शिल्पा | Mirzapur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:38:25+00:00

Shilpa Shetty visit Vindhyavasini Temple: शिल्पा ने मां विंध्यवासिनी के किए पूजन| Mirzapur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:42:50+00:00

Bagaha SP Nirmala Kumari Viral Video: जब SP साहिबा बन ई टीचर, पढ़ाने लगी इंग्लिश #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:44:14+00:00

UP Board Result 10th Topper: 10वीं टॉपर बनी सीतापुर की Kashish Verma | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:36:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers