Responsive Scrollable Menu

सैयारा फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन:अल्जाइमर से लंबे समय से पीड़ित थे, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट लिखा

सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निधन की जानकारी देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अनीत ने पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार। आप धीरे-धीरे दूर जा रहे थे, लेकिन आपने 'मक्खन' को नहीं भुलाया। जब यादें साथ नहीं दे रही थीं, तब भी आपने प्यार को थामे रखा। अब मैं दोनों को संभालकर रखूंगी, आपकी यादें और आपका प्यार। हमारे साथ बिताए हर पल को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आपके मजाक याद रखूंगी और हर मौके पर उन्हें दोहराऊंगी। आपकी अच्छाई और आपकी रोशनी को हर अंधेरे में फैलाऊंगी। आपकी कहानियां दुनिया को सुनाऊंगी। आपका प्यार अपने दिल में रखूंगी, आपने मुझे सबसे सच्चा और बिना शर्त वाला प्यार सिखाया है। पोस्ट के अंत में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं आपको हमेशा अपने साथ लेकर चलूंगी। आज मैंने आसमान में सबसे चमकता तारा देखा और समझ गई कि आप वहीं हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं… बहुत-बहुत प्यार करती हूं, दादू। हमेशा, समय से भी आगे तक।’ बता दें कि अनीत के दादा लंबे समय से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई थी कि वे अपना नाम और परिवार के सदस्यों तक को भूल चुके थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत जल्द ही डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म में एक बार फिर एक्टर अहान पांडे के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह मैडॉक की फिल्म शक्ति शालिनी में भी काम कर रही हैं।

Continue reading on the app

जर्मनी के गुरुद्वारे में सिख भिड़े, 11 घायल, VIDEO:मीटिंग में बहस के बाद हाथापाई; दावा- संगत पर फायरिंग, आंखों में स्प्रे मारा

जर्मनी के डुइसबर्ग गुरुद्वारा में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई सिखों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं। एक सिख ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें गुरुद्वारे के अंदर दो गुट एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना 20 अप्रैल की है। 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाहर खड़ी संगत पर फायरिंग भी की और आंखों में स्प्रे मारा। बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट करने के बाद पोस्ट किया है। 15 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में 2 गुटों में विवाद होता दिख रहा है। पुलिस ने झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। झड़प से जुड़ी 4 PHOTOS…. विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सत्ता की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की जड़ हाल ही में हुए प्रबंधन समिति के चुनाव हैं। बताया जा रहा है कि जो गुट चुनाव हार गया था, वह सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं था। 20 अप्रैल की सुबह जब गुरुद्वारे में संगत मौजूद थी, तब पूर्व कमेटी के लोग जबरन प्रशासन पर कब्जा करने के इरादे से अंदर घुस आए। जर्मन पुलिस ने गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा लगाई घटना की सूचना मिलते ही जर्मन पुलिस गुरुद्वारे पहुंची। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी:रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया था, 2 मिनट में सब चला गया कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी कैसे बनेंगे टेस्ट क्रिकेटर? हरभजन सिंह ने BCCI को बता दिया तरीका

Harbhajan Singh on Vaibhav and Mhatre: दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह के अनुसार वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट के लिए सही सोच रखने की जरूरत होगी और वे यशस्वी जायसवाल को अपना आदर्श मान सकते हैं जो भारत के सभी प्रारूपों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योंकि उनके पास सभी प्रारूप के लिए सही तकनीक मौजूद है. Fri, 24 Apr 2026 20:59:38 +0530

  Videos
See all

कार ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार हवा में उछला #viralvideo #shortsvideo #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:15:21+00:00

बुलडोज़र कार्यवाई को लेकर क्या बोले Asaduddin Owaisi? #asaduddinowaisi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:13:05+00:00

Raghav Chadha Resignation: Amrinder Singh Raja ने कहा, 'पंजाब सरकार गई… | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:05:03+00:00

Black And White: Bengal Elections में 'Yogi Factor' कितना कामयाब होगा? | BJP | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:14:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers