Nifty Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक अहम संकेत दिया है। CLSA के एनालिस्ट लारेंस बैलेंको के अनुसार, भारत इस समय एशियाई क्षेत्र का इकलौता बाजार है जहां चार्ट्स पर नया “ब्रेड्थ थ्रस्ट” सिग्नल दिखाई दिया है
India-US Trade Deal: इस ऐतिहासिक समझौते की शुरुआत 13 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत से हुई थी। इसका उद्देश्य मुख्य लक्ष्य टैरिफ बाधाओं को कम करना और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है
IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच जून 2026 में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव की खबर सामने आ रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता। यह टेस्ट 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाना है।
इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह वर्कलोड मैनेजमेंट बताई जा रही। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को होना है और उसके ठीक पांच दिन बाद यह टेस्ट शुरू हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के पास आराम और तैयारी के लिए बहुत कम समय होगा, जिससे चोट और थकान का खतरा बढ़ सकता।
आगे का व्यस्त शेड्यूल बना वजह भारतीय टीम का आने वाला शेड्यूल काफी व्यस्त है। टीम को पहले एक वनडे सीरीज खेलनी है, फिर इंग्लैंड का पूरा व्हाइट-बॉल दौरा करना है। इसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में बीसीसीआई नहीं चाहता कि उसके प्रमुख खिलाड़ी थकान का शिकार हों।
WTC कैलेंडर में शामिल नहीं टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं। इसी वजह से चयनकर्ता इसे एक प्रयोग के तौर पर देख रहे हैं, जहां सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को परखा जा सकता।
गंभीर और गिल पहले भी जता चुके हैं नाराजगी रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल को लेकर नाराजगी जता चुके। IPL के बाद सीधे टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में बदलाव खिलाड़ियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा।
नए खिलाड़ियों को मिल सकता मौका अगर सीनियर खिलाड़ी आराम करते हैं, तो टीम में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार डेब्यू की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आकिब नबी, हर्ष दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर है।
कौन संभालेगा कप्तानी? शुभमन गिल के बाहर रहने की स्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। जडेजा लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें टेस्ट टीम का अनौपचारिक लीडर भी माना जाता है।