IPL 2026: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने बीते सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन को पीछे छोड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तिलक वर्मा ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
तिलक वर्मा ने लगाया तूफानी शतक
आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में MI की ओर से बल्लेबाजी करते हुए GT के खिलाफ तिलक वर्मा ने शतक लगाया. ये आईपीएल 2026 का दूसरा शतक था. तिलक ने पहले 33 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए और फिर इसके बाद 45 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों के साथ 224.44 का तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ शतक पूरा कर लिया. उन्होंने इस मुकाबले में 101 रनों की पारी खेली.
Dealing in sixes ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Tilak Varma smashes 2⃣6⃣ runs from the 18th over ????
Updates ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI | @mipaltan pic.twitter.com/NWZpIiqSRq
रोहित शर्मा को तिलक वर्मा ने छोड़ा पीछे
तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. अब तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. तिलक ने 23 साल और 163 दिन की उम्र में शतक जड़ा है.
RECORDS? BROKEN. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
A Do????????nant night where history got rewritten ✍️????
Not just a victory…it was a statement!
[#MumbaiIndians, #TilakVarma, #GTvsMI, #MIvsGT ] pic.twitter.com/T1xwrj1SY3
कैमरून ग्रीन को पछाड़कर तिलक वर्मा ने रचा इतिहास
तिलक वर्मा से पहले ये रिकॉर्ड कैमरून ग्रीन के नाम था और कैमरून ग्रीन से पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 12 चौके और 5 छक्कों समेत 60 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. तब उनकी उम्र 25 साल और 12 दिन थी. आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने सनराईजर्स हैदराबाद के सामने बनाया था. उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. तब ग्रीन 23 साल और 253 दिन के थे.
???? Versatility on display
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Tilak Varma upping the ante for @mipaltan ????
Updates ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI pic.twitter.com/KxS0wWYDRl
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर तिलक के शतक की बदौलत 199 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 100 रनों पर ढेर हो गई और 99 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस मैच में मुंबई के लिए नमन धीर ने 45 रन बनाए. वहीं अश्विन कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी, भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिलेगा मौका
गौरीकुंड में बाबा केदारनाथ की डोली की हुई आरती, बजाई गई सेना के बैंड की मधुर धुन
Gaurikund Baba Kedarnath Aarti: 21 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के गौरीकुंड में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली की भव्य आरती की गई. सेना के बैंड की धुनों और 'हर हर महादेव' के जयघोष के बीच भक्तों ने डोली का स्वागत किया. यह डोली ऊखीमठ से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले गौरीकुंड पहुंची थी, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)







