Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई जगहों पर जमकर बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में इस हफ्ते भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार काफी कम है. मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश के पूराने रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आ सकते हैं. आज देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. UP, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में आज मौसम खराब रहने की आशंका है.

इन इलाकों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार 

IMD के मुताबिक देश के कई राज्यों में इस हफ्ते झमाझम बारिश देखने को मिल सकती हैं. मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक और मध्य भारत में पूर्वी राजस्थान तक मौसम बिगड़ने वाला है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक, दक्षिण भारत के केरल और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार है. मौसम के बदलते मिजाज के चलते IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. 

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, साथ ही उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, बिलासपुर, कबीरधाम, महासमुंद और मुंगेली, मध्य प्रदेश- अनुपपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, गुना, जबलपुर, मंडला, रायसेन, सागर, सिवनी, शहडोल, उमरिया और विदिशा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है. 
 

ये भी पढ़ें: Explainer: रिटायरमेंट प्लानिंग में लोग करते हैं ये 7 बड़ी गलतियां, बुढ़ापे में पैसों की कमी से बचने के लिए अभी समझें

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं अगर बात देश की राजधानी की करें तो अगस्त के महीने में मौसम दिल्ली-एनसीआर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई दे रहा है. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शुरुआती 8 दिनों में ही 230.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज कर ली है. मौसम विभाग ने 1991 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर बताया कि पूरे अगस्त के महीने की सामान्य बारिश 226.8 मिमी होती है, जिसे इस 8 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया गया है. यानी कि दिल्ली ने सिर्फ 8 दिनों में ही पूरे महीने की औसतन बारिश की कोटा पूरा कर लिया है. गौरतलब है कि के शनिवार का दिन खत्म होते-होते सफदरजंग में 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो कि पिछले दो साों में अगस्त के एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश है. इससे पहले 2024 में एक दिन में 107.6 मिमी हुई थी.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, जमीनी सेना युद्ध के लिए तैयार, होर्मुज पर बातचीत तेज

बिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, नालंदा, बक्सर, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर बेगुसराय, सहरसा और सुपौल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड में भी भारी बारिश और तूफ़ान का अलर्ट 

रांची, रामगढ़, बोकारो, हज़ारीबाग़, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. कई इलाकों में हवा की रफ़्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Update: JPSC से इस्तीफा देने वाली अजीता भट्टाचार्य से सीआईडी करेगी पूछताछ

यूपी के कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं. गंगा के उफान का असर शाहजहांपुर के मिर्ज़ापुर इलाके में साफ दिख रहा है, जहां कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है. यूपी में आज 14 जिलों के लिए भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराईच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और औरैया में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: फिर से जारी हुआ IMD का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन 16 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन प्रीति जिंटा को करते रहे मैसेज, एक्ट्रेस ने नहीं दिया एक बार भी जवाब, KBC पर बिग बी ने लगाई क्लास

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा की मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. बिग बी ने शिकायत की कि वह हर साल 31 जनवरी को प्रीति को जन्मदिन की बधाई भेजते हैं, लेकिन वह कभी जवाब नहीं देतीं. इस पर प्रीति जिंटा ने हंसते हुए अपनी सफाई दी, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद दर्शक ठहाके लगाने लगे.

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, KKR-CSK के साथ क्या खिचड़ी पक रही

hardik pandya trade latest news: मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का सफर जारी रहेगा या वह किसी नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है. नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करेगी या नहीं, इस पर ही अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. Mon, 10 Aug 2026 20:37:19 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश के तीखे बाणों से बैकफुट पर बीजेपी! Samajwadi Party vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:42:42+00:00

Cloudburst Disaster: बादल फटने के बाद मची चीख-पुकार, सब कुछ बहा! Live Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:44:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers