Responsive Scrollable Menu

शांति वार्ता के लिए फिर इस्लामाबाद जाएंगे वेंस, खामेनेई ने भी ईरानी डेलिगेशन को दी मंजूरी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांतिवार्ता के लिए इस्लामाबाद जा सकते हैं, ये बातचीत 22 अप्रैल को हो सकती है, इसी दिन अमेरिका-ईरान सीजफायर भी खत्म होने वाला है. इधर ट्रंप ने समझौता न होने पर हमले की धमकी दी है. मध्यस्थ देशों की कोशिशों के बीच ईरान ने वार्ता में शामिल होने के संकेत दिए हैं.

Continue reading on the app

Adi Shankaracharya Jayanti 2026: आदि गुरु शंकराचार्य के वो आध्यात्मिक संदेश, जो आज भी दिखाते हैं जीवन की राह

आदि गुरु शंकराचार्य ने हिंदू धर्म को बचाने और उसे मजबूत बनाने के लिए बहुत बड़ा काम किया. साल 2026 में उनकी जयंती 21 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जा रही है. उनका पूरा जीवन ऐसी घटनाओं से भरा है जो हमें प्रेरणा देती हैं और सही रास्ते पर चलना सिखाती हैं. आइए आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर जानते हैं उनके वो आध्यात्मिक संदेश जो आज भी हमें जीवन में साहस प्रदान करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Test: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को मिल सकता आराम, कप्तान भी बदल सकता

IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच जून 2026 में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव की खबर सामने आ रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता। यह टेस्ट 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाना है।

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह वर्कलोड मैनेजमेंट बताई जा रही। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को होना है और उसके ठीक पांच दिन बाद यह टेस्ट शुरू हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के पास आराम और तैयारी के लिए बहुत कम समय होगा, जिससे चोट और थकान का खतरा बढ़ सकता।

आगे का व्यस्त शेड्यूल बना वजह
भारतीय टीम का आने वाला शेड्यूल काफी व्यस्त है। टीम को पहले एक वनडे सीरीज खेलनी है, फिर इंग्लैंड का पूरा व्हाइट-बॉल दौरा करना है। इसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में बीसीसीआई नहीं चाहता कि उसके प्रमुख खिलाड़ी थकान का शिकार हों।

WTC कैलेंडर में शामिल नहीं टेस्ट
अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं। इसी वजह से चयनकर्ता इसे एक प्रयोग के तौर पर देख रहे हैं, जहां सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को परखा जा सकता।

गंभीर और गिल पहले भी जता चुके हैं नाराजगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल को लेकर नाराजगी जता चुके। IPL के बाद सीधे टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में बदलाव खिलाड़ियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा।

नए खिलाड़ियों को मिल सकता मौका
अगर सीनियर खिलाड़ी आराम करते हैं, तो टीम में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार डेब्यू की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आकिब नबी, हर्ष दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर है।

कौन संभालेगा कप्तानी?
शुभमन गिल के बाहर रहने की स्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। जडेजा लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें टेस्ट टीम का अनौपचारिक लीडर भी माना जाता है।

Tue, 21 Apr 2026 12:41:30 +0530

  Videos
See all

Gurugram में ‘मोनजारो’ के नाम पर फर्जीवाड़ा, पानी मिलाकर बनाए जा रहे थे इंजेक्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:45:48+00:00

Genelia & Ritesh Emotional Video: रितेश ने साझा किए पुराने संघर्ष, जेनेलिया हुईं भावुक | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:47:04+00:00

Bengal Election 2026 | Amit Shah On Mamata Banerjee:‘ममता के घोटालों की जांच कराएंगे’-शाह | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:47:30+00:00

प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में विराट-अनुष्का | Shorts | Anushka Sharma | Virat Kohli | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:46:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers