Responsive Scrollable Menu

JP Nadda के जयपुर दौरे पर जूली ने साधा निशाना, राजस्थान में मातृ मृत्यु समीक्षा न करने का आरोप

जयपुर, नौ अगस्त राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आज जयपुर दौरे के दौरान इस राज्य में हुई मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा नहीं की। उन्होंने केंद्र और राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। जूली ने कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते नड्डा को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं की मौत के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा करनी चाहिए थी।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के सरकारी अस्पतालों में कथित लापरवाही के कारण कई महिलाओं की मौत हुई है?’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि न तो नड्डा और न ही राज्य सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से स्पष्ट है कि भाजपा के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य प्राथमिकता नहीं है। जूली ने रविवार को जयपुर में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘जिस विचारधारा से जुड़े लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया और जिसका इतिहास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा नहीं रहा, वही लोग अब राजनीतिक लाभ के लिए तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं।’’ उन्होंने तिरंगा यात्रा को ‘‘पाखंड’’ करार देते हुए भाजपा पर राजनीतिक हित साधने के लिए देशभक्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

नड्डा ने रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जयपुर में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया था।

Continue reading on the app

Puducherry पहुंचे Amit Shah ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का संदेश

पुडुचेरी, नौ अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से इस केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा की पुडुचेरी इकाई के एक प्रवक्ता के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष ‘‘महत्वहीन मुद्दों’’ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश कर रहा है और उसका स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं होना उसकी ‘‘कमजोरियों’’ को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

पुडुचेरी में भाजपा, ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक सहयोगी दल है। आठ अगस्त को यहां पहुंचे शाह ने रविवार को पुलिस मैदान में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस को उसकी निष्ठा, अनुशासन और दक्षता के सम्मान में ‘राष्ट्रपति ध्वज’ प्रदान किया। भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष वी. पी. रामलिंगम ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के विधायक और पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इससे पहले शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के उद्घाटन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि 20,000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज घरों में वितरित किए जाएंगे, ताकि लोग 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहरा सकें।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट, पर्दे के पीछे से भारत को बनाया 2 बार चैंपियन

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया. Mon, 10 Aug 2026 10:21:32 +0530

  Videos
See all

Amit Shah ने किया 'हर घर तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ #harghartirangayatra #ytshorts #shorts #news #yt #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:08:34+00:00

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers