Responsive Scrollable Menu

West Bengal Governor ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की अपील की

कोलकाता, नौ अगस्त पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने रविवार को राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध संस्थानों से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों, खासकर युवाओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील भी की। लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, रवि ने राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, उनसे संबद्ध महाविद्यालयों तथा संस्थानों से अगले शुक्रवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को एकत्रित कर ‘‘विभाजन की विभीषिका और बंगाल पर उसके प्रभाव को याद करने’’ को कहा।

बयान में बताया गया कि देश के विभाजन के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। बयान के मुताबिक, बंगाल ने विभाजन की भयावह त्रासदियों झेली थी। लाखों लोगों को विस्थापन, जान-माल और आजीविका के नुकसान के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा था।

बयान में बताया गया कि इस आयोजन से युवा पीढ़ी को विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों की पीड़ा और उन परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी, जिनके कारण विभाजन हुआ। बयान के मुताबिक, साथ ही, यह समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी देगा। रवि ने एक अन्य अपील में राज्य के लोगों, खासकर युवाओं से अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

Ambala में Gursimran Singh Mand पर हमला मामले में दो सिख हिरासत में, रिहाई के लिए प्रदर्शन

अंबाला, नौ अगस्त ‘इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट’ (आईएकेटीएफ) के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड पर हमले के मामले में दो सिख युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद रविवार को सिख समुदाय के कई लोगों ने यहां पंजोखरा थाने के बाहर धरना दिया। मंड पर शुक्रवार शाम अंबाला में गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के बाहर भीड़ ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान भीड़ ने उनकी कार का शीशा और खिड़कियां तोड़ दी थीं, जिसमें मंड को मामूली चोटें आई थीं।

बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें वहां से निकालकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो सिख युवकों को हिरासत में लिया है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग पंजोखरा पुलिस थाने के बाहर एकत्र हुए और हिरासत में लिए गए युवकों को तत्काल रिहा करने की मांग की।

प्रदर्शन में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चढूनी ने दोनों युवकों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है।

वहीं, सिख समुदाय के कुछ सदस्यों ने मंड के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को मंड ने अपनी कार से कुछ लोगों को कुचलने का प्रयास किया था।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट, पर्दे के पीछे से भारत को बनाया 2 बार चैंपियन

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया. Mon, 10 Aug 2026 10:21:32 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: रांची में जंतर-मंतर जैसा हाल नहीं होगा!छात्रों को पुलिस-प्रशासन का भी सपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:13:05+00:00

Ranchi Student Protest: विधानसभा के पास पहुंचे छात्र तोड़ दी बैरिकेडिंग | Breaking News | CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers