Responsive Scrollable Menu

पिता हैं किसान, 7KM दूर साइकिल चालकर जाते थे कोचिंग; दूसरे अटेम्प्ट में हिंदी मीडियम से किया UPSC क्रैक

आदित्य सिंह आजमगढ़ जिले के लालपुर गौहर गांव के निवासी हैं। वो चार भाई बहन हैं। उनके पिता एक किसान हैं और माता गृहणी हैं। आदित्य एक साधारण परिवार से आते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Continue reading on the app

Yogi Adityanath का दावा: पहले Kanwar Yatra बंद थी, अब भक्तों पर हो रही पुष्प वर्षा

सिद्धार्थनगर (उप्र), नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार पर कांवड़ यात्रा में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और अब उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तब वह कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर तय किया गया कि कांवड़ यात्रा नहीं रुकेगी और शिव भक्तों को पूरी सुरक्षा मिलेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है। मेरठ से हरिद्वार के बीच बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे हैं।

यह बदले उत्तर प्रदेश की तस्वीर है, जहां आस्था, सुरक्षा और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’ उन्‍होंने आरोप लगाया, ‘‘पहले प्रदेश में आए दिन दंगे-उपद्रव होते थे, लेकिन पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। बाजार में एक किलो काला नमक चावल की कीमत करीब 200 रुपये तक है और मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

उन्‍होंने कहा कि इसके लिए बड़े सुविधा केंद्र को मंजूरी दी गई है। कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटन और आध्यात्मिक विकास को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां विपश्यना केंद्र के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम चौकीदारों, रसोइयों और कोटेदारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को विकास और राष्ट्र निर्माण के अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट, पर्दे के पीछे से भारत को बनाया 2 बार चैंपियन

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया. Mon, 10 Aug 2026 10:21:32 +0530

  Videos
See all

Amit Shah ने किया 'हर घर तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ #harghartirangayatra #ytshorts #shorts #news #yt #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:08:34+00:00

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers