Responsive Scrollable Menu

यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली:एमपी के नौगांव में पार 44.3°C पहुंचा; असम में तेज बारिश, 1 की मौत

देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 40°C को पार कर गया। जोधपुर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 44.4°C और वाराणसी में 44°C दर्ज किया गया। झारखंड में भी सरकार ने आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं छतरपुर जिले में पारा रिकॉर्ड 44.3°C पर पहुंच गया। बिहार के कैमूर में सोमवार को तापमान 43°C के करीब रहा। बक्सर में 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए। असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। ओडिशा में 14 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: 23 अप्रैल:

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की, खुद को फांसी लगाई

गुरुग्रम के अंबेडकर नगर सेक्टर 9 में एक 33 साल के टैक्सी ड्राइवर, दीपक कुमार ने अपनी पत्नी सोनम बाई की पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली राजस्थान के अलवर के रहने वाले इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, दीपक शराब का आदी था और इसी आदत के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे, जिसके चलते वह पिछले एक महीने से अलग रह रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत-दक्षिण के बीच 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह आठ वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया साझा मूल्यों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ली की यात्रा को विशेष बताते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। हैदराबाद में भाई ने ही भाई-भाभी की हत्या की हैदराबाद के में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है,जिसने अपने भाई अकील खान और उसकी पत्नी अजमेरी बेगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई सूचना मिलते ही मिर्चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CEC का दावा- फ्री, फेयर और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करेंगे पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकेगा। राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, तीन निजी बैंकों के अधिकारी गिरफ्तार, कुल आरोपी 20 गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन निजी बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर के एक्सिस बैंक मैनेजर कल्पेश डांगारिया और राजकोट (ग्रामीण) के एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बालधा हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया से बाहर रह सकते हैं ये खिलाड़ी, जानें वजह

Afghanistan Test: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से भारत अपने कुछ टॉप प्लेयर्स को बाहर रख सकता है. उसके ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है, आइए जानते हैं. Tue, 21 Apr 2026 10:45:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video | पत्नी ने पति के वारका जवाब दिया | #viralnews | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:03:30+00:00

Mp News: 11 वर्षीय छात्र की मौत पर जांच तेज | #mpnews #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:04+00:00

Viral Video | रिपोर्ट लिखाने गया, मिला थप्पड़! मामला गरमाया | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:00:47+00:00

Islamabad Talks : इस्लामाबाद वार्ता के लिए iran पर दबाव बनाने में सफल होगा USA? | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers