Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी-राष्ट्रपति ली की वार्ता में भारत-कोरिया आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में नरेंद्र मोदी ने भारत-कोरिया आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया एक्‍स अकाउंट में जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, भारत-कोरिया व्यापारिक नेताओं के संवाद ने विभिन्न क्षेत्रों में हमारी आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को उजागर किया। हमारा सहयोग दोनों देशों में विकास और समृद्धि को गति प्रदान कर सकता है।

पीएम ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, हमारा मुख्य ध्यान आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करने, भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों को समर्थन देने और हमारे युवाओं के लिए अवसर सृजित करने पर केंद्रित है।

इस दौरान राष्ट्रपति ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के राजकीय वृक्ष सीता अशोक का पौधा रोपित किया।

भारत की राजकीय यात्रा के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के बीच हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जहाज निर्माण, शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स में साझेदारी के लिए अपनी सरकारी एजेंसियों और निजी संस्थाओं के बीच आपसी लाभकारी सहयोग पर सार्थक और गहन विचार-विमर्श किया।

भारत और दक्षिण कोरिया दोनों ही समृद्ध समुद्री परंपराओं वाले राष्ट्र हैं, और समुद्री उद्योगों के क्षेत्र में उनके व्यापक साझा हित और पूरक ताकतें हैं। भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और उसकी अर्थव्यवस्था के अंतरराष्ट्रीयकरण के साथ, समुद्री क्षेत्र भारत की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोनों पक्षों ने माना कि मैरीटाइम अमृत काल 2047 विजन के तहत भारत की समुद्री योजनाओं ने दक्षिण कोरिया जैसे दोस्त देश के साथ लंबे समय तक सहयोग के कई नए मौके पैदा किए हैं। दक्षिण कोरिया जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र में काफी आगे है, इसलिए दोनों देश मिलकर शिपबिल्डिंग, बंदरगाह विकास और समुद्री लॉजिस्टिक्स में काम कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आर्थिक फायदा होगा, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच समझ और साझेदारी भी और मजबूत होगी।

भारतीय पक्ष ने कोरिया को बताया कि भारत में बड़े स्तर पर नए (ग्रीनफील्ड) शिपबिल्डिंग क्लस्टर बनाने के अच्छे मौके हैं। इसके लिए सरकार की जहाज निर्माण विकास योजना और राज्य सरकारों व भारतीय वित्तीय संस्थानों की तरफ से कई तरह की सुविधाएं और प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

भारत ने कोरिया की बड़ी शिपबिल्डिंग कंपनियों को इन प्रोजेक्ट्स में टेक्निकल और स्ट्रैटेजिक पार्टनर के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया, ताकि डिजाइन, उत्पादन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी और सेफ्टी जैसे क्षेत्रों में उनका अनुभव काम आ सके। इस पर कोरियाई पक्ष ने उम्मीद जताई कि बिजनेस सेक्टर की भागीदारी से यह सहयोग और आगे बढ़ेगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UK Board 10th-12th Result 2026: इस दिन आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, मिनटों में ऐसे करें चेक

UK Board 10th-12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे. तो आइए यहां जानते हैं उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारियां.

कब जारी होगा रिजल्ट?

आपको बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड भी कर सकते हैं. यह डिजिटल मार्कशीट आगे काम आ सकती है.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थीं. कक्षा 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च तक चली, जबकि 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक हुईं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई गई थीं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं.

कितने छात्र हुए शामिल?

जानकारी के मुताबिक, इस साल कुल 2,15,252 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 1,12,266 छात्र 10वीं के थे, जबकि 1,02,986 छात्र 12वीं के थे. इतनी बड़ी संख्या में छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th,12th Result 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! जल्द जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, Direct Link से मिलेगी मार्कशीट

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?

पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% रहा था, जबकि 12वीं में 83.23% छात्र पास हुए थे. खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान टॉपर रहे थे, जबकि 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया था.

पिछले सालों में कब आया रिजल्ट?

अगर पिछले पांच सालों की बात करें तो-

वर्ष

रिजल्ट डेट

2025

19 अप्रैल

2024

30 अप्रैल

2023

25 मई

2022

6 जून

2021

31 जुलाई

डिजिलॉकर और SMS से भी देखें रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन चुनना होगा और अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा, बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखा जा सकता है. छात्र SMS के जरिए 10वीं के लिए UK10 (रोल नंबर) और 12वीं के लिए UK12 (रोल नंबर) लिखकर 56263 या 5676750 पर भेज सकते हैं. कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- BSB बोर्ड का 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित, ऑल इंडिया टॉपर बनी पतंजलि आचार्यकुलम असम की अश्मिता बसनेट

Continue reading on the app

  Sports

Who is Ashwani Kumar: कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी फीके पड़ गए

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धूम मचा दी. मैच में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अश्वनी के इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस को 15.5 ओवर में ही गुजरात को समेट कर 99 रनों से हरा दिया. Tue, 21 Apr 2026 00:09:23 +0530

  Videos
See all

Owaisi Viral Video: बंगाल में ओवैसी कितने सीटों पर लड़ रहे हैं? #shorts #ytshorts #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:30:04+00:00

Owaisi On Congress: बंगाल में ओवैसी ने कांग्रेस को दे दिया बड़ा चेलेंज ! #shorts #ytshorts #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:45:05+00:00

PM Modi Eating Jhalmuri: पश्चिम बंगाल में रैली के बाद पीएम मोदी ने खाई 10 RS की झालमुड़ी | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:30:03+00:00

Black and White शो के आज के Highlights |20 April 2026 | Delimitation |Women Reservation Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:37:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers