Bengal: ED Raids, BSF-CAPF Meet Inflict Pain on Ravish | Mamta Attacks Modi | Ajeet Bharti LIVE
IPAC offices were raided and closed in West Bengal even as CRPF, CISF, BSF combined meet raised alarms amid TMC friend circle, riking Ravish, Mahua and Sagarika alike. Mamata was attacking Modi after Jhalmudhi episode got viral and her campaign designer IPAC offices were raided. Arfa tried her level best to convey how Mamta will win. Ajeet Bharti reviews Bengal elections as things get hot. Do join in with your questions and views. #bengalelections #mamatabanerjee #ajeetbhartilive Watch Podcasts: https://www.youtube.com/playlist?list=PLhBpbGdkFAnhUaB1sbfElVXA-gpSWrUkF Join this channel to get access to perks: https://www.youtube.com/channel/UC0PV5M3VlgXlP0wUqTJIIeQ/join -- If you liked the video, please support us: PATREON: patreon.com/AByoutube G-Pay/PhonePe/PayTm: 8368978144 UPI: ajeet.bh@upi | 8368978144@ptyes PayPal: paypal.me/ajeetbh --
Kia Syros 2026: भारत में नए वेरिएंट्स के साथ किआ सिरोस लॉन्च, जानें फीचर्स के साथ डिटेल
Kia Syros: किआ मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सिरोस (Kia Syros) का 2026 वर्जन लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी ने कई अहम अपडेट्स के साथ नए वेरिएंट्स भी जोड़े हैं, जिससे यह SUV अब पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड और आकर्षक बन गई है। कंपनी ने इसे डिजाइन, फीचर्स और वेरिएंट लाइनअप में ज्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया है।
नए वेरिएंट्स की एंट्री
कंपनी ने इस SUV को HTE, HTE (O), HTK+ (O) और HTX (O) जैसे नए वेरिएंट्स के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि HTK+ वेरिएंट से ऊपर के ट्रिम्स में अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग और ज्यादा आरामदायक हो जाती है।
क्या हुए अपडेट
2026 Kia Syros में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट्स किए गए हैं। इसमें बॉडी-कलर एयरो इंसर्ट, LED फॉग लैंप, अपडेटेड रियर बंपर और LED हाई-माउंट स्टॉप लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स, ORVMs और HTX व HTX (O) वेरिएंट्स में नए 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। SUV में नियॉन ब्रेक कैलिपर्स और तीन नए पेंट ऑप्शन भी जोड़े गए हैं, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।
कीमत में बदलाव
नई किआ सिरोस की एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15.79 लाख रुपये तक जाती है। नए फीचर्स और वेरिएंट्स के साथ इसकी वैल्यू और भी बेहतर हो गई है।
किनसे है मुकाबला
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किआ सिरोस का मुकाबला किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रॉन्क्स, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV 3XO जैसी पॉपुलर SUVs से है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Ajeet Bharti
Haribhoomi





















