Responsive Scrollable Menu

मुझे इजरायल ने ईरान युद्ध के लिए नहीं उकसाया : ट्रंप

वाशिंगटन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें ईरान के खिलाफ इजरायल ने नहीं बरगलाया है। सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर ये नई बात कही। ईरान को क्यों परमाणु संपन्न होने नहीं देना चाहते इसकी वजह भी ट्रंप ने बताई।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में पुष्टि की कि इजरायल ने उनको ईरान के साथ युद्ध करने के लिए कभी नहीं उकसाया। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर किए गए सरप्राइज अटैक का जिक्र किया। ट्रंप के अनुसार यही वजह है कि ईरान को न्यूक्लियर संपन्न देश नहीं होने दिया जा सकता।

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन पर फरवरी के आखिर में ईरान पर अपना संयुक्त हमला शुरू करने के लिए दबाव डाला था।

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने उन दावों को फर्जी करार देते हुए कहा, मैं फेक न्यूज (फर्जी खबरों) फैलाने वालों और इस आधार पर पोल करने वालों पर रत्ती भर भरोसा नहीं करता। वे जो 90 बातें कहते हैं, वे झूठ और मनगढ़ंत कहानियां होती हैं, और उनके पोल्स में भी धांधली होती है। ठीक वैसे ही, जैसे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई थी। वेनेज़ुएला के नतीजों की तरह ही। ये ऐसे मामले हैं जिनके बारे में मीडिया बात करना पसंद नहीं करता।

अपनी बातों को विराम देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान का भविष्य शानदार होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के नए नेता समझदार हैं, तो देश का भविष्य उज्जवल और समृद्ध हो सकता है।

ये पोस्ट इस्लामाबाद टॉक्स के राउंड टू की संभावानाओं और आशंकाओं के बीच सामने आई है। इस्लामाबाद वार्ता के दूसरे चरण को लेकर सब पसोपेश में हैं। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान की राजधानी पहुंचने की बात तो कही जा रही है लेकिन ईरान लगातार होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी को सीजफायर उल्लंघन बता दूरी बना रहा है। स्पीकर एमबी गालिबाफ का कहना है कि ईरान संवाद कर रहा है लेकिन उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के कप्तान को किया बैन, PSL छोड़ IPL खेलने का किया था फैसला

IPL vs PSL: इंडियन प्रीमियर लीग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर टी20 लीग है. इस लीग में खेलने के लिए वर्ल्ड क्लास का कोई भी खिलाड़ी दुनिया का कोई भी लीग छोड़ सकता है. कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिला. दरअसल इस बार IPL और PSL एक ही वक्त पर खेला जा रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग खेलने से मना कर दिया, जिसमें श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका भी शामिल हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दासुन शनाका को PSL से एक साल के लिए बैन कर दिया है. 

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए लाहौर कलंदर्स की टीम ने श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को अपने साथ जोड़ा था. लाहौर कलंदर्स ने शनाका को 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग खेलने से मना कर दिया. उन्होंने PSL की जगह IPL को अहमियत दी और राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए.

राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. उन्हें सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया था. अब पाकिस्तान सुपर लीग ने शनाका पर एक्शन लेते हुए उन्हें 1 साल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से बैन कर दिया है. यानी शनाका अब PSL का अगला सीजन यानी 2027 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 

Continue reading on the app

  Sports

सात समंदर पार से आ रहा मैच विनर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी, क्या जीत की पटरी पर लौट पाएगी पंत की टीम?

Josh Inglis LSG IPL 2026: लखन‌ऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 के दूसरे हाफ से पहले एक बहुत अच्छी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जोश इंग्लिस जल्द ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार जोश इंग्लिस 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. इससे लखनऊ की टीम और भी मजबूत हो जाएगी. Mon, 20 Apr 2026 23:32:13 +0530

  Videos
See all

Vaardat Full Episode : एक मर्डर... पूरा थाना सस्पेंड | Crime News | Bokaro | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T18:34:26+00:00

West Bengal में शख़्स ने TMC और BJP से पूछे सवाल #westbengalelection #bjpvstmc #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T18:34:30+00:00

PM Modi Jhalmudi News : प्रधानमंत्री मोदी के झालमुड़ी वाले Video ने तोड़े सारे रिकॉर्ड| Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T18:35:46+00:00

झालमुरी से PM Modi ने ढूंढा 'पीपल कनेक्ट' #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T18:35:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers