Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज सावन के दूसरे सोमवार पर वज्र और लक्ष्मी योग का दिव्य संयोग बन रहा है, मिथुन, मकर और कुंभ राशि का खुलेगा भाग्य, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज यानी 10 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज सावन का दूसरा सोमवार है और सावन का पहला प्रदोष व्रत भी है. सोमवार के दिन पड़ने से यह सोम प्रदोष का व्रत कहला रहा है. इस दिन सोम प्रदोष व्रत और सावन का सोमवार का महासंयोग बन रहा है. ऐसे में आज का दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत खास दिन है. आज भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे. आज लक्ष्मी योग और वज्र योग का दिव्य संयोग बन रहा है. साथ ही सोमवार को वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योग का महासंयोग बन रहा है. आज इन योगों की कृपा से सभी राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ने वाला है. आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 10 अगस्त 2026 (Today Horoscope 10 August 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज चौतरफा लाभ मिलेगा. आज आपका काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. आज दूर देश की यात्रा होगी. नए कार्यों से लाभ होगा. कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश-विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं.
सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना
उपाय- लाल पुष्प अर्पित करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होगा. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी. आज आपको नए कार्य के अवसर मिलेंगे. परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं. घर बनाने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे. देश विदेश की यात्रा होगी. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. फंसा हुआ धन मिल सकता है.
सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
उपाय- दूध से अभिषेक करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे. विद्या, बुद्धि और वाणी से धन अर्जित करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. पत्नी को नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है.
सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- हरे फल या हरी दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के मान-सम्मान में आज वृद्धि का योग बन रहा है. आज आपकी योजना सफल होगी. आज आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. आज
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा. आय संसाधन में वृद्धि होगी. आज अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाच- सफेद चावल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज व्यापार शुरू करने के नए अवसर मिलेंगे. मान-सम्मान का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी. आज आध्यात्मिक विकास होगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लंक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज समय बहुत अच्छा है. धन लाभ का योग बन रहा है. आज आपके व्यापार में प्रगति होगी. चौतरफा लाभ का योग है. आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी. रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधो में मधुरता आएगी. लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- गणेश जी का पूजन करें, शिवलिंग पर जलाभिषेक करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आज के दिन सभी योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- सुगंधित सफेद पुष्प अर्पित करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अपने व्यापार से धन लाभ हो सकता है. तनाव लेने से बचें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. परिवार को समय दें और अपनों का साथ मिलेगा. कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ का योग बन रहा है. आज रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.
सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
उपाय- रुद्राष्टक का पाठ करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों का आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. भूमि और भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. आज अपने लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीले फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें. वाणी में पर नियंत्रण रखें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- काले तिल से अभिषेक करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-काला
लक मीटर-8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने मन पर नियंत्रण करें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
उपाय- जल सेवा या प्यासे लोगों को पानी पिलाने का संकल्प लें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर- 7
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपने कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज आपके आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. सरकार से लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. मंदिर का निर्माण कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
आलस्य का परित्याग करें
उपाय- ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
Aaj Ka Panchang 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर कब करें शिव जी का पूजन? नोट करें शुभ-अशुभ मुहूर्त और प्रदोष काल का समय
Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज यानी 10 अगस्त 2026 को सोम प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है. इसके साथ ही आज के दिन सावन के दूसरे सोमवार का व्रत भी रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, सावान सोमवार व्रत और सोम प्रदोष पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा? आज के दिन प्रदोष काल में भी पूजा करनी चाहिए. सोम प्रदोष व्रत रखने से सेहत और लंबी आयु का वरदान मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन दो दिव्य संयोग बन रहे हैं. यह दोनों ही व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होते हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 10 अगस्त 2026
तारीख- 10 अगस्त 2026
दिन- सोमवार
तिथि- द्वादशी, त्रयोदशी
नक्षत्र- आर्द्रा
सूर्योदय- सुबह 5:47 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:05 बजे
करण- तैतिल, गर
चंद्रमा- मिथुन राशि
शुभ मुहूर्त- 11:59 से दोपहर 12:52 तक
राहुकाल- 7:26 से सुबह 9:06 तक
दिशा शूल- पूर्व
दिशा शूल उपाय- घर से मसूर दाल खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
आज का महामंत्र
ऊं नमः शिवाय
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 47 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजकर 05 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | (11 अगस्त) सुबह 04:06 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | (10 अगस्त) को शाम 04:52 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:22 मिनट से सुबह 05:06 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11:59 से दोपहर 12:52 तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल | सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 6 मिनट तक |
| यम गण्डक | सुबह 10:42 से दोपहर 12:19 मिनट तक रहेगा |
| गुलिक काल | दोपहर 01:56 मिनट से दोपहर 03:33 मिनट तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | दोपहर 12:45 मिनट से दोपहर 01:37 मिनट तक और दोपहर 03:20 बजे से शाम 04:12 मिनट तक |
व्रत- सोम प्रदोष व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








