Responsive Scrollable Menu

वेदांता का डीमर्जर 1-मई से प्रभावी होगा:निवेशकों को 1 के बदले 4 कंपनियों के शेयर मिलेंगे; मिड-मई तक कंपनियों की लिस्टिंग होगी

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी कंपनियों के डीमर्जर की तारीख का ऐलान कर दिया है। सोमवार, 20 अप्रैल को कंपनी ने शेयर बाजारों (‌BSE-NSE) को बताया कि वेदांता लिमिटेड के पांच हिस्सों में बंटने की प्रोसेस 1 मई से प्रभावी हो जाएगी। इस डीमर्जर के बाद शेयर होल्डर्स को वेदांता के हर एक शेयर के बदले नई कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे। 5 लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगा वेदांता ग्रुप वेदांता लिमिटेड अब 1 मई से पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में काम करेगी। इसमें मुख्य कंपनी वेदांता लिमिटेड के पास बेस मेटल्स का कारोबार रहेगा। इसके अलावा चार नई कंपनियां- वेदांता एल्युमीनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी अस्तित्व में आएंगी। शेयर होल्डर्स को 1 के बदले 4 नए शेयर मिलेंगे डीमर्जर प्लान के अनुसार, रिकॉर्ड डेट तक वेदांता लिमिटेड का एक शेयर रखने वाले हर निवेशक को चारों नई कंपनियों का एक-एक शेयर फ्री मिलेगा। इन कंपनियों के बदल जाएंगे नाम और फेस वैल्यू डीमर्जर के बाद तलवंडी साबो पावर का नाम बदलकर 'वेदांता पावर लिमिटेड' और माल्को एनर्जी का नाम 'वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड' हो जाएगा। फेस वैल्यू की बात करें तो तलवंडी साबो पावर के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपए होगी, जबकि बाकी सभी नई कंपनियों के शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर रखी गई है। बाल्को और डिबेंचर का भी ट्रांसफर होगा वेदांता के एल्युमीनियम बिजनेस से जुड़े चार नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) अब वेदांता एल्युमीनियम को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने 1 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसके साथ ही, भारत एल्युमीनियम कंपनी (BALCO) में वेदांता की जो हिस्सेदारी है, उसे भी अब वेदांता एल्युमीनियम को सौंप दिया जाएगा। मार्केट कैप 27 बिलियन डॉलर से ज्यादा होने की उम्मीद चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन पांचों कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मौजूदा 27 बिलियन डॉलर से काफी ज्यादा होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि अग्रवाल परिवार के कंट्रोल वाली एक प्राइवेट पैरेंट कंपनी के पास इन सभी नई कंपनियों में लगभग 50% हिस्सेदारी बनी रहेगी। मई के मध्य तक लिस्टिंग का टारगेट कंपनी के सीएफओ (CFO) अजय गोयल के मुताबिक, वेदांता का टारगेट मई के मध्य तक इन चारों नई यूनिट्स को भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट करना है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पिछले साल दिसंबर में ही इस डीमर्जर प्लान को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, सरकार ने शुरुआत में इस प्लान का विरोध किया था, क्योंकि उसे डर था कि इससे बकाया वसूली में दिक्कत आ सकती है। जिंक और सिल्वर बिजनेस पुरानी कंपनी के पास डीमर्जर के बाद पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड के पास हिंदुस्तान जिंक के जरिए जिंक और सिल्वर का कारोबार बना रहेगा। साथ ही यह कंपनी नए वेंचर्स के लिए एक इनक्यूबेटर के तौर पर काम करेगी। बता दें कि 20 अप्रैल को खबर आने के समय वेदांता के शेयर 2.2% गिरकर ₹770 पर बंद हुए थे। क्या होता है डीमर्जर और इसका शेयर होल्डर्स पर क्या असर पड़ता है? डीमर्जर: जब कोई बड़ी कंपनी अपने अलग-अलग बिजनेस को स्वतंत्र कंपनियों में बांट देती है, तो उसे डीमर्जर कहते हैं। इससे हर बिजनेस पर बेहतर फोकस करने में मदद मिलती है। शेयर होल्डर्स पर असर: शेयरहोल्डर्स को उनकी पुरानी होल्डिंग के रेश्यो में नई कंपनियों के शेयर मिलते हैं। इससे उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू और निवेश के ऑप्शन बढ़ जाते हैं। ये खबर भी पढ़ें… RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं: अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने 20 अप्रैल को रुपए की अस्थिरता को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा डीलरों (फॉरेक्स डीलर्स) पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। अब डीलर्स ऑफशोर नॉन-डेलिवरेबल फॉरवर्ड मार्केट (NDF) में फिर से पोजीशन ले सकेंगे। RBI के यह कदम उठाने से कुछ दिन पहले ही गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया था कि ये पाबंदियां अनिश्चित काल के लिए लागू नहीं रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IPL 2026: एक के बल्ले में धार तो दूसरे की बॉलिंग दमदार, कौन हैं आईपीएल डेब्यू करने वाले कृष और दानिश, मुंबई इंडियंस ने दिया मौका

Who is krish bhagat and danish malewar: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दो नए चेहरों को प्लेइंग -11 में शामिल किया. 21 साल के कृष भगत और 22 साल के दानिश मलेवर की किस्मत चमकी है, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इन दोनों युवाओं को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 'निराश हूं लेकिन...' आयुष म्हात्रे ने आईपीएल से बाहर होने कही दिल की बात

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बैटर आयुष म्हात्रे ने चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद पहली बार चोट पर बात की। उन्होंने कहा है कि वह इस झटके से निराश जरूर हैं लेकिन और मजबूत होकर वापसी करेंगे। 18 साल के आय़ुष को बाएं पैर की मांसपेशी में खिंचाव हुआ था, जिसके कारण वह इस सीजन के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

21 अप्रैल को चेन्नई टीम ने अपने आधिकारिक माध्यम से जानकारी दी थी कि हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय आयुष को चोट लगी थी। टीम के अनुसार, उन्हें ठीक होने में 6 से 12 सप्ताह का समय लग सकता। इस खबर से टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि आयुष इस सत्र में अच्छी लय में नजर आ रहे थे।

यह चोट उस समय लगी जब चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पारी के पांचवें ओवर में आयुष ने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने गति धीमी कर दी और दर्द के कारण रुक गए। इसके तुरंत बाद टीम का फिजियो मैदान पर आया और उनकी जांच की। दर्द के बावजूद आयुष ने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वह आउट हो गए।

आउट होने से पहले उन्होंने तेजतर्रार पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में तीस रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी शानदार रहा। इस प्रदर्शन ने दिखाया कि वह कितनी अच्छी फॉर्म में थे।

चोट के बाद आयुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि वो इस सीजन में आगे योगदान नहीं दे पाने से निराश हैं, लेकिन जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे। उन्होंने टीम के बाकी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दीं और फैंस के समर्थन के लिए आभार जताया।

आयुष ने पिछले सत्र में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और तब से अब तक उन्होंने 13 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल चार सौ इकतालीस रन बनाए हैं। उनका औसत तैंतीस दशमलव बानवे और स्ट्राइक रेट एक सौ तिरासी दशमलव पचहत्तर रहा है। इसके अलावा उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। युवा खिलाड़ी की चोट टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इस समय टीम अंक तालिका में बेहतर प्रदर्शन के लिए संघर्ष कर रही है। अब देखना होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम कैसे संतुलन बनाती है।

Wed, 22 Apr 2026 19:01:16 +0530

  Videos
See all

युसुफ पठान लैंड जिहादी, साला-ससुरा भी फसादी ! Yusuf Pathan | Mumbai Police | Road Rage | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:42:00+00:00

Trump ने Iran से किन 8 Women को Capital Punishment ना देने का आग्रह किया? | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:40:32+00:00

Sushma Kharkwal News: सुषमा खर्कवाल 'सफाई'.. 'मां' के अपमान पर सियासत हाई! Top News | SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:45:22+00:00

Hallabol : इस बार बंगाल में महिला सुरक्षा कितना बड़ा मुद्दा? | Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers