Responsive Scrollable Menu

Horoscope 10 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

विषम परिस्थितियां खर्च बढ़ायेंगी। सत्य को प्रिय शब्दों में प्रकट करें। भाग्यबल से संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे।

वृष

रोजगार के क्षेत्र में समस्याएं दूर होगी। व्यस्तता और थकान भरा दिन है। आज लिया गया निर्णय दूरगामी परिणाम देगा। कष्टों और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन

मानसिक और आर्थिक उलझनें आएगी। दिन भर काम पूरे होते रहेंगे। दीर्घकालीन विवादों की समाप्ति। रचनात्मकता की प्रशंसा होगी।

कर्क

छोटी सी गलती बड़ी भूल साबित होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें सही उपचार लें। निर्धारित लक्ष्य की ओर ध्यान दें, भटकें नहीं। कलह योग से तनाव बढ़ेगा।

सिंह

बुजुर्गों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धैर्य रखें कार्य सिद्ध होगा। चिंताओं से राहत मिलेगी।

कन्या

चिंताएं दूर होगी, काम में मन लगेगा। अपनी जेब देखकर ही सौदा करें। अप्रिय अतिथियों से परेशानी अनुभव करेंगे। आमदनी के नए साधन बन सकते है।

तुला

कठोर परिश्रम से भी सफलता मिलना कठिन है। सामान्य तरीकों से ही सब ठीक हो जाएगा। निर्माण कार्य या पुनर्निर्माण का ठेका अपरिचित को न दें। लोगों में आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक 

संचार माध्यमों से सुखद और समाचार। संघर्ष के बाद सफलताओं का दौर शुभ। मित्रों आदि की सहायता से उलझन सुलझेगी। डाक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

धनु

संभलकर चलें चोट/धोखे की संभावना। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

मकर 

कोई नया प्रयोग भी आप कर सकते हैं। सुख शांति से दिन बीतेगा। व्यापार में लाभ और उपहार की प्राप्ति। आध्यात्मिक जीवन शैली पर ध्यान देंगे। 

कुंभ

अचानक खर्च में वृद्धि, स्वास्थ्य की चिंता। आज सब कुछ संभव है। व्यापार व्यवसाय में मन लगाकर काम करें। संबंध बनाने के लिए अच्छा दिन है।

मीन

संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की ओर हैं। शुभ समाचार मिलेंगे, परिवार में प्रसन्नता। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता। परिवार में बुर्जुगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Continue reading on the app

कश्मीर में राजेश खन्ना ने तेज सप्रू को गालियां दीं:अगले दिन माफी मांगी, फिर दोनों रातभर बैठकर पीते रहे, सप्रू ने घटना सुनाई

एक्टर तेज सप्रू ने हाल ही में बताया कि राजेश खन्ना ने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गालियां दी थीं। ‘द रेडिफ’ के पॉडकास्ट में तेज सप्रू ने बताया कि इस घटना से उनका दिल बुरी तरह टूट गया था, क्योंकि वो राजेश खन्ना की बहुत इज्जत करते थे। तेज सप्रू ने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। राजेश खन्ना की पर्सनैलिटी पर बात करते हुए तेज सप्रू ने कहा कि जब कोई शिखर पर होता है, तो कई बार उसके आसपास के लोग ही उसका दिमाग ज्यादा खराब कर देते हैं। हालांकि, राजेश खन्ना की दूसरी क्वालिटी बहुत खास थी। तेज के मुताबिक, “इतने बड़े दिल वाला मैंने शायद ही देखा है किसी को।” इसके बाद उन्होंने कश्मीर में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना का जिक्र किया। सप्रू ने बताया, “एक बार हम साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से किसी की मुझे गालियां देते हुए आवाज सुनाई दी। मैंने मुड़कर देखा तो पाया कि वह काका जी थे।” तेज सप्रू ने बताया कि जब राजेश खन्ना ने उन्हें गालियां दीं, तब वह फिल्म की एक एक्ट्रेस के साथ थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि राजेश खन्ना ने उन्हें गाली क्यों दी थी। सप्रू ने कहा कि इस घटना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना की पहली फिल्म उनके पिता डीके सप्रू के साथ थी और वह उनका बहुत सम्मान करते थे। तेज सप्रू ने कहा, “मैं सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि खुद से सीनियर और मेरे पिता के साथ काम करने वाले हर शख्स का सम्मान करता हूं। चाहे वह बड़ा एक्टर हो या छोटा, जब तक वह बैठ नहीं जाता, मैं खुद कुर्सी पर नहीं बैठता।” उन्होंने आगे बताया, “इतना सम्मान करने के बावजूद न जाने क्या हुआ कि उन्होंने पीछे से मुझे गाली दे दी। मैं इस बात से बहुत परेशान हो गया था।” राजेश खन्ना ने अगले दिन मांगी माफी तेज सप्रू ने बताया कि अगले दिन दोनों का साथ में शूट था। कश्मीर में बर्फ के बीच एक सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। उन्होंने राजेश खन्ना को हाय, हैलो या नमस्ते कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप एक कुर्सी लगाकर बर्फ में बैठ गए। तेज सप्रू ने बताया कि वह उस वक्त भी पिछली घटना से नाराज थे। वह राजेश खन्ना से कोई बातचीत नहीं करना चाहते थे। शूटिंग शुरू हुई और दोनों अपने-अपने शॉट में व्यस्त हो गए। इसके बाद राजेश खन्ना उनके पास आए और बात शुरू की। तेज सप्रू के मुताबिक, राजेश खन्ना ने उनसे कहा, “हे टॉल बॉय, चल भूल जा।” इस पर तेज सप्रू ने जवाब दिया, “सर, आपने गाली दे दी थी मुझे।” राजेश खन्ना ने इसके बाद कहा, “नहीं नहीं, हो गया यार, आजा आजा।” तेज सप्रू ने बताया कि इसके बाद राजेश खन्ना ने उन्हें शाम को अपने साथ चलने के लिए कहा। तेज सप्रू उनके साथ जाने के लिए मान गए। शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों साथ गए। तेज सप्रू ने बताया कि इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने कहा, “फुल रात काका जी और मैंने बैठ के पिया, खाया।”

Continue reading on the app

  Sports

video: भारतीय क्रिकेट में स्पोर्ट्स साइंस हेड की तलाश, coc हेड वीवीएस लक्ष्मण ने गिनावई चुनौतियां

भारतीय क्रिकेट में स्पोर्ट्स साइंस हेड की कमी से फिटनेस और प्रदर्शन पर असर पड़ा है। बीसीसीआई ने कई उम्मीदवारों का चयन किया, लेकिन उपयुक्त व्यक्ति नहीं मिला। अब मौजूदा स्टाफ ही साइंस और रिहैबिलिटेशन संभाल रहे हैं। जानें बोर्ड कैसे खिलाड़ियों की देखभाल कर रहा है। Mon, 10 Aug 2026 15:57:59 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC घेराव में पुलिस और छात्रों में जबरदस्त भिड़ंत! Tear Gas के गोले छोड़े, मौके पर तनाव |Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T10:45:16+00:00

Ranchi Protest में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | Lathi Charge के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T10:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers