MRI स्कैन के दौरान घबरा गई Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट; रिपोर्ट में मिले दो नए सिस्ट, फिलहाल नहीं होगा इलाज
Dipika Kakar Health Update: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड (Dipika Kakar) एक बार फिर अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सुर्खियों में हैं। हालही में सिस्ट का ऑपरेशन कराने के बावजूद नई MRI स्कैन में एक्ट्रेस के पेट में दो नए छोटे सिस्ट सामने आए हैं।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि ये सिस्ट फिलहाल बहुत छोटे हैं और इनका इलाज संभव नहीं है, इसलिए डॉक्टरों ने केवल निगरानी रखने की सलाह दी है।
MRI रिपोर्ट में क्या आया सामने
शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि हाल ही में कराए गए MRI स्कैन में दो छोटे-छोटे सिस्ट दिखाई दिए हैं। ये इतने छोटे हैं कि फिलहाल इनका इलाज संभव नहीं है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, ये सिस्ट बहुत छोटे हैं, इसलिए अभी किसी तरह का ट्रीटमेंट शुरू नहीं किया जाएगा। एक महीने बाद दोबारा स्कैन कर स्थिति को देखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MRI के दौरान डर गई थी दीपिका
दीपिका ने बताया कि MRI करवाते समय वह काफी घबरा गई थी और रो भी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन रोने से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली।
इम्यूनोथेरेपी होगी शुरू
शोएब ने बताया कि इस हफ्ते से दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू की जाएगी। इसके लिए उन्हें हर 20 दिन में अस्पताल जाना होगा, जहां 4-5 घंटे तक इलाज की प्रक्रिया चलेगी।
बेटे को नहीं दे पा रहे समय
दीपिका और शोएब ने यह भी बताया कि इस बीमारी का असर उनके बेटे रूहान पर भी पड़ रहा है। दोनों ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे उसे समय नहीं दे पा रहे, जिससे वह नाराज और जिद्दी हो रहा है।
पहले हुई थी गंभीर बीमारी
बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले साल लिवर कैंसर से जूझ चुकी हैं और उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें बार-बार सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दीपिका और उनका परिवार इस मुश्किल समय का सामना सकारात्मक तरीके से कर रहा है और फैंस भी उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, पांच महीनों में तीसरी मुलाकात
श्रेयस अय्यर ने इनाम में रखा है अपना बैट, पंजाब के इन 2 प्लेयर्स के बीच लगी है IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त
IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स मैदान हो या डकआउट सभी जगह से अपने फैंस का दिल जीत रही है. पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए अपने 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यानी PBKS अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक दिलचस्प बात बताई कि उनके 2 बल्लेबाजों के बीच आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त लगी है.
PBKS के बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच लगी है सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद इस बात का खुलासा किया कि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त है और इनाम में उनका बैट रखा गया है. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने दूसरी विकेट के लिए 13.2 ओवर में ही 182 रनों की पार्टनपशिप कर दी थी. प्रियांश ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रन बनाए. जबकि कूपर कोनॉली 47 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 87 रन बनाए.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना बैट रखा है इनाम
श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, हमने कहा कि चलो सबसे ज्यादा छक्के लगाने की कंपटीशन करते हैं. इनाम मेरा बैट है. इसका ज्यादा मतलब नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इससे हमें खुशी मिलेगी. जब आप खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं, तो वे प्रदर्शन करते हैं- यही हमारा मंत्र है.'
श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया कि वो बल्लेबाजों पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालते हैं और उन्हें अपनी स्टाइल में खेलने की छूट देते हैं. अय्यर ने कहा, "मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपना गेम कैसे खेलना है. बल्लेबाजों का अपना स्टाइल होता है. रिकी पोंटिंग मैच से पहले प्रेरित करते हैं, मैं भी थोड़ा योगदान देता हूं और फिर प्लेयर्स आकर प्रदर्शन करते हैं.
SHREYAS IYER ON COOPER CONNOLLY & PRIYANSH ARYA :
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 19, 2026
Shreyas Iyer said, : “I was talking with Cooper and Arya and said let's compete in the side for the most number of sixes. Winner will get my bat & they're up for it.” ???? pic.twitter.com/nc2Yci1xUD
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रनों से हराया
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार की शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह 3 कैच ड्रॉप नहीं करते तो लखनऊ 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाती. LSG के लिए ऋषभ पंत (43), एडम मार्कराम (42) और मिचेल मार्श (40) रन बनाए. इस तरह पंजाब किंग्स ने मुकाबले को 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation
















.jpg)



