Responsive Scrollable Menu

भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Rally: बीरभूम के सैंथिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीएमसी को भ्रष्टाचार और गुंडाराज की पार्टी बताया. उन्होंने मदरसों और उद्योगों के बजट भेदभाव पर सवाल उठाये और गुंडों को खुली चेतावनी दी.

The post भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

माता-पिता ने तोड़ा दिल तो खूब पी शराब, 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन सैंडलस भगवान से कहती थीं, 'बचालो'

Dhurandhar 2 Singer Jasmine Sandlas talk about her Alcohol Addiction: पंजाबी  सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) इन दिनों धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सक्सेस के बाद सुर्खियों में बनी हुईं. उन्होंने धुरधर और धुरंधर 2 में कई सुपर हिट गाने दिए. इस फ्रेंचाइजी फिल्म में उन्होंने 'शरारत', 'मैं और तू', 'वारी जावां', 'ओए ओए', 'आरी आरी', और जाइए सजना' गाने गाए. ये सभी गाने सुपरहिट रहे हैं. इसके बाद वो अपनी सक्सेस का फुल इंजॉय कर रही हैं. इसी बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. इस इंटरव्यू का सबसे चौंकाने वाला किस्सा वो रहा जब उन्होंने बताया कि वो जरूरत से ज्यादा शराब पीती थी. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या खुलासे किए.  

जैस्मीन सैंडलस ने स्ट्रगल के दिनों में लिया शराब का सहारा

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia ) से हाल ही में बातचीत की. इस इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले रणवीर ने अपनी पुरानी शराब की लत बारे में बाताया कि वो भी एक समय में बहुत शराब पीया करते थे लेकिन बाद में ये सब नशे छोड़ दिए थे. इस पर उन्होंने सिंगर से पूछा कि क्या आप की लाइफ में कुछ ऐसा ही हुआ है. इस जैस्मीन ने सबसे हामी भरते कहा, 'सबसे पहले तो कहना चाहती है जो लोग इस समय नशे कर रहे हैं, उन्हें नशे करना रोक देना चाहिए क्योंकि इसका अंत अच्छा नहीं होता है. ये एक तरह की गुलामी होती है. मैंने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है और कभी-कभी ऐसी परिस्थियों से निकलने के लिए शराब का सहारा लेने की जरूर पड़ जाती है.

जैस्मीन सैंडलस ने 23 साल की उम्र में शुरू किया शराब पीना

सिंगर ने आगे बताया, 'जब मैं बड़ी हो रही थी, उस समय कई बुरे हालात से गुजर रही थी. उस समय मुझे माता-पिता का सपोर्ट और प्यार नहीं मिला. जब मैं 23 साल की थी. तब पहली बार शराब पी थी, क्योंकि घर पर मेरे पापा शराब पीते थे ऐसे में आप भी शराब पीना शुरू कर देते हैं या उसे दूर रहते हैं. हालांकि शुरू में भी शराब पीने के खिलाफ थी क्योंकि ये हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती. लेकिन जब मेरी लाइफ में मुश्किल समय आया तब मैंने उससे उबरने के लिए शराब पीनी शुरु कर दी थी.'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी फैमिली में रिश्ते के डायनामिक बदल रहे थे और मेरा ब्रेक अप भी हो गया था. इसके साथ-साथ मेरी जिंदगी में सब कुछ बेकार चल रहा था. लाइफ में सक्सेस बहुत मिल रही थी लेकिन पापा भी साथ नहीं थे. मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी जिसका मुझे आज भी पछतावा है. लेकिन उस समय ये मुझे बहुत जरूरी लगा था. उस मेरी मासी कहा करती थीं कि शराब पी रही हो लेकिन तो इसे दवाई समझ लेना. लेकिन दवाई भी हमेशा नहीं ले सकते हैं.' 

माता-पिता ने तोड़ा दिल 

सिंगर ने आगे बताया, 'बचपन में पापा- मम्मी ने अनजाने में मेरा बार-बार दिल तोड़ा था. मैं अपने पापा-मम्मी से बहुत प्यार करती थी लेकिन जब एक बच्चे का दिल टूटता है तो फिर हमेशा के लिए टूटा ही रहता है.उन्होंने आगे बताया कि मैं भगवान से दुआ करती थी, भगवान मुझे बचा लो, मुझे इस चीज से बाहर निकाल दो..इसके बाद धीरे-धीरे किस तरह मेरी शराब छूटी.'

ये भी पढ़ें: 'मेरा 3 बार मिसकैरेज हुआ...', मां ना बनने पर Neha Marda को सुनने पड़े थे खूब ताने, छलका दर्द

जैस्मीन सैंडलस कौन हैं?

जैस्मीन सैंडलस मुख्य रूप से फेमस पंजाबी सिंगर हैं. उनका जन्म पंजाब के जलांधर में साल 1985 में हुआ. हालांकि वो स्टॉकटन, कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में शुरुआत की थी. वहीं, 2008 में 'मुस्कान' गाने से पहली बड़ी पहचान मिली थी. जैस्मीन पंजाबी के अलावा बॉलीवुड के लिए भी गाने गाती हैं. उन्हें गुलाबी  क्वीन के नाम भी जाना जाता है. सिंगर अपनी यूनीक आवाज और बोल्ड स्टाइल के लिए जाती हैं. वहीं, उन्हें सबसे बड़ी पहचान सलमान खान की किक फिल्म के 'यार ना मिले' गाने से मिली थी. अब इसके बाद वो धुरंधर फ्रेंचाइजी के गानों को लेकर चर्चा में हैं. 

धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

आप बात करते हैं धुरंधर 2 की कमाई के बारे में, जिस फिल्म के गानों को लेकर जैस्मीन सैंडलस सुर्खियों में हैं. बता दें कि धुरंधर 2 अपनी रिलीज के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. ऐसे में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1750 करोड़ से ज्यादा हो गया है.

वहीं, इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यानी अब धुरंधर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. बता दें कि पहले पायदान पर आमिर खान की दंगल है और दूसरे नंबर पर एस.एस. राजामौली की बाहुबली 2 है. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: नमाज के फायदे गिनाए तो मिली भर-भरकर गालियां, शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI Playing 11- कौन हैं दानिश मालेवार, जो कर रहे रोहित की जगह ओपनिंग? कृष भगत का भी डेब्यू

इस सीजन में लगातार 4 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को एक जीत की दरकार है और इसके लिए टीम अलग-अलग खिलाड़ियों को भी आजमाने को तैयार है. वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस भी टीम के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है. Mon, 20 Apr 2026 19:23:45 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update Live: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:46:56+00:00

AAJTAK 2 LIVE | JAPAN EARTHQUAKE AND TSUNAMI | बड़ा अलर्ट जारी, क्या फिर मचेगी तबाही? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:46:28+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN AMERICA WAR | PAKISTAN में शांति वार्ता पर सस्पेंस! TRUMP ने फिर दी धमकी! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:45:49+00:00

Viral Video । Emraan Hashmi । Shorts । बांद्रा में स्पॉट हुए इमरान हाशमी! #entertainment #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers