Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट-25 की मौत, 20 एक ही गांव के:मां की मौत के बाद बेटी बोलीं- पिता दिव्यांग, भाई की फीस कौन भरेगा

तमिलनाडु के विरुधुनगर में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। इनमें 20 लोग एक ही गांव के थे। मरने वालों में 22 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। पुलिस के मुताबिक, कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। गहनों के आधार पर उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है। हादसा मुथुमणिक्कम गांव की वनजा फायरवर्क्स यूनिट में हुआ है। फैक्ट्री मालिक फरार है। जिला कलेक्टर वीपी जयसीलन ने बताया कि फैक्ट्री रविवार को बंद रहने के बावजूद बिना अनुमति के चल रही थी। मौके पर मौजूद विस्फोटक सामान के बार-बार फटने से रेस्क्यू में कई घंटे लग गए। मलबा हटाने के दौरान शाम 7:20 बजे दूसरा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। इनमें 8 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। लड़की बोलीं- मेरी मां ही घर चलाती थीं हादसे में 25 साल से इस फैक्ट्री में काम कर रही 46 साल की इंद्राणी की भी मौत हो गई। उनकी बेटी मधुबाला ने कहा कि मेरी मां ही घर चलाती थीं। पिता दिव्यांग हैं। मैं पेट्रोल पंप पर काम करती हूं, अब भाई की फीस कौन भरेगा? हमें सरकारी नौकरी दी जाए। एक महिला ने बताया कि मेरे पिता और मां दोनों की मौत हो गई। अब हमारे पास इस दुख को झेलने के अलावा कुछ नहीं है। फैक्ट्री के पास के सीरवैक्कारमपट्टी गांव के रंगनाथन ने बताया कि धमाके के साथ काला धुआं आसमान में फैल गया। कुछ भी पहचान में नहीं आ रहा था। हमने शवों को चार-चार करके गाड़ियों में ले जाते देखा। एक शेड में 40 मजदूर काम कर रहे थे पटाखा और माचिस निर्माता संघ के जिला अध्यक्ष पीएन देवा ने बताया कि फैक्ट्री को 25 मजदूर रखने की अनुमति थी, लेकिन मौके पर इससे ज्यादा लोग काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक केमिकल मिक्सिंग सुबह 8 से 10 बजे के बीच ही होनी चाहिए, जबकि विस्फोट दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इससे साफ है कि मिक्सिंग तय समय से बाहर भी जारी थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट केमिकल मिक्सिंग शेड में हुआ, जहां करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। नियमों के मुताबिक एक शेड में अधिकतम 4 लोगों को ही काम कर सकते है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता, तो नुकसान कम हो सकता था। परिजनों का प्रदर्शन, मालिक की गिरफ्तारी की मांग पीड़ित परिवारों ने सोमवार को सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया। सड़क पर बैठकर थोड़ी देर के लिए रोड बंद कर दिया। एसपी एन. श्रीनाथा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री मालिक और उसके सहयोगियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीएम एमके स्टालिन ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रियों को राहत काम की निगरानी के निर्देश दिए हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत:इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Plane Crash Breaking News | Chhattisgath के Jashpur में Private Plan Crash, Video आया सामने | News

Plane Crash Breaking News | Chhattisgath के Jashpur में Private Plan Crash हो गया है, हादेसे की Video आया सामने | बता देंकि हादसे में किसी की हताहत होने की पुष्टी नहीं हुई , देखिए Times Now navbharat पर पूरी खबर Plane Crash Breaking News | A private plane crashed in Jashpur, Chhattisgarh; video of the accident has surfaced. It should be noted that no casualties have been confirmed. Watch the full story on Times Now Navbharat. #planecrash #chhattisgarh #jashpur #privateplanecrash #planecrashvideo #breakingnews #breaking #hindinews #news #updates You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Chapters: 0:00 Private Plane Crash: Initial Reports and Footage 2:11 Understanding the Aftermath of the Plane Crash 3:30 Challenges of Mountainous Terrain for Aviation

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 LSG vs RR Live Score: इकाना में राजस्थान से भिड़ेगी लखनऊ की टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस

LSG vs RR Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. Wed, 22 Apr 2026 18:22:47 +0530

  Videos
See all

Delhi Crime News: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, नौकर पर शक ! #shorts #IRSdaughterKilled #delhicrime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:08:18+00:00

Bihar News: बच्चों के खाने में गोमांस का आरोप... प्रिसिंपल समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई | Rohtas #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:08:36+00:00

UPMSP Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट का बड़ा अपडेट, लड़कियां फिर मारेंगी बाजी? टूटेगा रिकॉर्ड #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:05:01+00:00

Bihar News: बिहार में महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000, लेकिन करना होगा ये काम! |Samrat Choudhary |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers