Responsive Scrollable Menu

UP Board Result 2026: कभी भी आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

UP Board Result 2026:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 25 अप्रैल 2026 के बाद कभी भी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाओं में करीब 50 से 52 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंतिम चरण में रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इस समय अंक अपलोड करने, डेटा वेरिफिकेशन और टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच जैसे कार्य किए जा रहे हैं। यही कारण है कि रिजल्ट जारी होने में थोड़ी देरी हो रही है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है।

12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
इस वर्ष इंटरमीडिएट (12वीं) के प्रैक्टिकल एग्जाम 9 और 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किए गए थे। जिन छात्रों की परीक्षा पहले छूट गई थी, उन्हें भी मौका दिया गया था, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • उम्मीदवार upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं
  • अब 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी

ध्यान देने वाली बात
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, जिससे सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्रों को थोड़ी धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

Continue reading on the app

Road Accident: सड़क हादसे में गेंद की तरह हवा में उछले रिटायर्ड शिक्षक | #viralvideo

Road Accident: सड़क हादसे में गेंद की तरह हवा में उछले रिटायर्ड शिक्षक | Viral Video #roadaccident #viralvideo #jalaun #roadsafety #viralnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Orange Cap की रेस में Abhishek Sharma या Vaibhav Suryavanshi?

IPL 2026 में Hyderabad के Abhishek Sharma और Rajasthan Royals के Vaibhav Suryavanshi के बीच Orange Cap की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. जानें कौन है असली दावेदार? #IPL2026 #AbhishekSharma #VaibhavSuryavanshi #Hyderabad #RajasthanRoyals Wed, 22 Apr 2026 20:54:02 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana Om Kashyap : Bengal में मतदान से पहले क्या बोले गृहमंत्री Amit Shah? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:11+00:00

Amit Shah in Bengal: चुन-चुनकर निकालेंगे घुसपैठिए, दीदी को टाटा-बाय बाय: अमित शाह | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:08+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नॉर्थ बंगाल तय करेगा बंगाल कौन जीतेगी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:38+00:00

दारोगा दूल्हे की दुल्हन ने प्रेमी के साथ की शादी #shorts #basti #shortsvideo #shortsviralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:08:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers