Responsive Scrollable Menu

रॉकिंग स्टार यश ने बताई ‘टॉक्सिक’ के अंदर की कहानी, खोला प्यार और अंधेरे का राज

Toxic Actor Yash: यश ने CinemaCon 2026 में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक ग्लोबल स्टार ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी विजिनरी प्रोड्यूसर भी हैं. जी हां, लास वेगास में आयोजित इस बड़े फिल्म इवेंट में यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

बड़े विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं यश

यश इन दिनों नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसी के साथ उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. CinemaCon में बातचीत के दौरान यश ने साफ किया कि वह फिल्मों को सिर्फ बड़े बजट या एक्शन तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि हर सीन को एक अलग अनुभव बनाना चाहते हैं.

एक्शन का नया अंदाज

यश ने फिल्म के एक्शन को लेकर अपनी सोच विस्तार से बताई. उनका कहना है कि, “जब फिल्म का स्केल बड़ा होता है, तो हर सीक्वेंस में अलग स्टाइल और अलग फ्लेवर होना चाहिए.” उनके मुताबिक, एक्शन सिर्फ स्टंट्स का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ऐसा अनुभव होना चाहिए जिसे दर्शक महसूस कर सकें." उन्होंने कहा,  “एक्शन ऐसा होना चाहिए कि दर्द महसूस हो… मिरर न्यूरॉन्स तक असर पहुंचे, तभी सिनेमा का असली मजा आता है.” इससे साफ है कि ‘टॉक्सिक’ में दर्शकों को विजुअल ही नहीं, बल्कि इमोशनल और फिजिकल इम्पैक्ट वाला एक्शन देखने को मिलेगा.

सिर्फ एक्शन नहीं, गहरी भावनाओं की कहानी

हालांकि ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ एक एक्शन फिल्म कहना गलत होगा. यश के अनुसार, यह फिल्म इंसानी भावनाओं की गहराई में उतरने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा, “हम फिल्में इसलिए देखते हैं क्योंकि हम हर इमोशन अपनी जिंदगी में नहीं जी सकते. फिल्मों के जरिए हम दूसरों की जिंदगी, उनका दर्द और संघर्ष महसूस करते हैं.” यश के इस नजरिए से स्पष्ट है कि फिल्म में डार्क और कॉम्प्लेक्स इमोशंस को बेहद सटल तरीके से पेश किया जाएगा.

डार्क लेकिन सटल नैरेटिव

फिल्म का टोन भले ही डार्क हो, लेकिन इसे सीधे तौर पर दर्शकों पर थोपा नहीं जाएगा. यश ने बताया, “यह फिल्म लेयर्ड है, मेटाफर्स और इमोशंस के जरिए अपनी बात कहती है. इसमें डार्कनेस को जबरदस्ती नहीं दिखाया गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक्सप्लोर किया गया है.” यानी दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें हर लेयर के साथ नए मायने सामने आएंगे.

लव स्टोरी और बदले की कहानी का मेल

फिल्म के इमोशनल कोर को लेकर यश ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि, “अंदर से ये एक लव स्टोरी है, लेकिन इसके साथ ही बाप-बेटे के बदले की कहानी भी है.” इसका मतलब है कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन या डार्क थीम तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें रिश्तों, प्यार और संघर्ष का मजबूत मिश्रण देखने को मिलेगा.

दमदार स्टारकास्ट

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं.  फिल्म में यश के साथ कई बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी, जिनमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया शामिल हैं. ये मल्टीस्टारर कास्ट फिल्म को और भी भव्य और आकर्षक बनाती है. वहीं बता दें, टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया नहीं होना चाहता था', बिग बी को लेकर सरेआम ये क्या बोल गए Samay Raina?

Continue reading on the app

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया:3 मीटर तक सुनामी लहरे आने की आशंका, लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने की अपील

जापान में सोमवार को 7.5 रिक्टर तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो और आओमोरी के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है। राहत और आपात सेवाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेल सेवा रोकी गई भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के बाद तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा को टोक्यो स्टेशन और शिन-आओमोरी स्टेशन के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ऑपरेटर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने कहा है कि वह फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट में किसी तरह के नुकसान की जांच कर रही है। फुकुशिमा दाइनी परमाणु प्लांट के ऑपरेटर ने बताया है कि अभी तक किसी भी तरह की असामान्यता की कोई सूचना नहीं मिली है। साथ ही कहा गया है कि प्लांट के आसपास रेडिएशन स्तर सामान्य बने हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अश्वनी की घातक गेंदबाजी, तिलक का शतक और जबरदस्त फील्डिंग, गुजरात पर मुंबई की जीत के 5 हीरो

mumbai indians 5 Heroes of win over gujarat titans: लगातार चार हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त वापसी की है. सीजन के 30वें मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है. मुंबई इंडियंस 10वें पायदान से ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं, उन मैच के उन 5 हीरो के बारे में, जिन्होंने मुंबई इस जीत में अहम भूमिका निभाई. Mon, 20 Apr 2026 23:12:18 +0530

  Videos
See all

Crude Oil Prices: रूस ने दी 'गुड न्यूज', भारत में तेल इतना सस्ता! | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:30:18+00:00

US attacks and seizes Iranian vessel ahead of peace talks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:00:31+00:00

Runner wins Delaware Marathon by less than a second. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:00:56+00:00

Iran Attacked on Indian Ship: नहीं खुला होर्मुज तो अमेरिका मचाएगा तबाही! | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers