Responsive Scrollable Menu

Earthquake Today: जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 7.4 तीव्रता से कांपी धरती; सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake Today: जापान में सोमवार (20 अप्रैल) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. बताया जा रहा है कि जापान में सोमवार दोपहर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के मुताबिक, सोमवार को उत्तरी जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गई.

तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी

इस शक्तिशाली भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 3 मीटर तक ऊंची लहरें इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती हैं, इसलिए स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. वहीं आपातकालीन सेवाएं भी अलर्ट पर हैं और अधिकारी संभावित नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Chhattisgarh Weather : मौसम के दो रूप, कई जिलों में लू का अलर्ट, तेज हवा-बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़ें IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो रुप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ बढ़ते तापमान के चलते गर्मी व लू का असर बना हुआ है, वही दूसरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के चलते कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सभागों के जिलों के एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। सोमवार (20 अप्रैल 2026) को राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं, रात में उमस बढ़ने के संकेत है। रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर झारखंड के तटीय ओडिशा तक, समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है। वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है फिलहाल दो-तीन मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

Continue reading on the app

  Sports

ग्लव्स और जूते उतारे, रिंग को चूमा... WWE से रिटायर होने वाले Brock Lesnar की कितनी गर्लफ्रेंड और कितनी नेटवर्थ

Brock Lesnar relationships and net worth: WWE को अलविदा कहने वाले दिग्गज ब्रॉक लेसनर पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं. वैसे तो वह अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन हम उनके रिलेशनशिप, करियर में विवाद से लेकर नेटवर्थ तक की कुछ जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं. Mon, 20 Apr 2026 18:06:29 +0530

  Videos
See all

Coimbatore Election 2026: Coimbatore में Robot कर रहा है चुनाव प्रचार, देखिए वीडियो | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T13:10:42+00:00

MLA का फोन काटना SP को पड़ा भारी #Raebareli #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T13:12:53+00:00

China-Saudi Arabia News LIVE: सऊदी-चीन आए साथ...! | Xi Jinping | Trump | Hormuz | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T13:10:34+00:00

Dangal : Iran ने Pakistan में बैठक पर क्या कहा ? पाक पत्रकार Arzoo Kazmi ने बताया | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T13:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers