Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh Weather : मौसम के दो रूप, कई जिलों में लू का अलर्ट, तेज हवा-बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़ें IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो रुप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ बढ़ते तापमान के चलते गर्मी व लू का असर बना हुआ है, वही दूसरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के चलते कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सभागों के जिलों के एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। सोमवार (20 अप्रैल 2026) को राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं, रात में उमस बढ़ने के संकेत है। रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर झारखंड के तटीय ओडिशा तक, समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है। वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है फिलहाल दो-तीन मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

Continue reading on the app

जन आक्रोश महिला पदयात्रा: भोपाल की सड़कों पर उमड़ा महिलाओं का सैलाब, सीएम डॉ मोहन यादव बोले “बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर दी जाएगी सजा”

राजधानी भोपाल की सड़कें सोमवार को महिला आक्रोश से गूंज उठीं। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पास न होने पर हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। इस ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सीएम मोहन यादव भी सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर सजा दी जाएगी।” उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ अन्याय किया है और उनके अधिकारों का गला घोंट दिया। सीएम ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “वे बड़ी-बड़ी बातें करती थीं कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन जब बहनों के अधिकारों पर जब डाका पड़ा तो उनकी ये बातें कहां गायब हो गईं।”

भोपाल में निकली ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’

भोपाल में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ के दौरान हजारों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ एकत्रित महिलाओं ने विपक्ष पर उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उसने आजादी के समय से ही महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालने की परंपरा निभाई है। राहुल और प्रियंका के पिता राजीव गांधी के समय तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी बहनों के हितों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि “देश की आधी आबादी की इच्छा का गला घोंटने वाले कभी सफल नहीं होंगे।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना 

सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा के खिलाफ, ज्योतिबा फुले ने नारी समानता के लिए, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अधिकार दिलाने के लिए और महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार महिलाओं की आवाज बुलंद की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बात का हवाला देते हुए कहा, “नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।” सीएम ने महिलाओं से अपील की कि इस आक्रोश को बुझने न दें और पूरे देश के सामने लाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहनों के हर फैसले के साथ खड़ी है। हम हर जगह निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस अन्याय की निंदा करेंगे।

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि बहनों का मौलिक अधिकार था। विपक्ष ने इसमें रोड़ा अटकाया और कुठाराघात किया। उन्होंने विपक्ष की संवेदनहीनता की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी जितनी आलोचना करें उतनी कम है।” बीजेपी अध्यक्ष ने महिलाओं से आह्वान किया कि यह आक्रोश घर-घर पहुंचे और समय आने पर सपनों को कुचलने वालों से हिसाब लिया जाएगा।

पदयात्रा भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक निकाली गई। गांव-गांव से पहुंची हजारों महिलाएं स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद पार्टी पदाधिकारियों और महिलाओं के साथ पैदल चले। मंच पर विख्यात गायिका अंबिका जैन अंबर ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं ये शख्स जिसे देखते ही अनुष्का शर्मा ने छुए पैर, पीछे खड़े विराट कोहली भी मुस्कुराते रहे

Anushka Sharma touched feet video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के बीच में समय निकालकर वृंदावन पहुंचे. विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी यहां पहुंची. वृंदावन पहुंचने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शख्स के पैर छू रही हैं. Mon, 20 Apr 2026 20:03:06 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | JAPAN EARTHQUAKE AND TSUNAMI | बड़ा अलर्ट जारी, क्या फिर मचेगी तबाही? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:46:28+00:00

Waves swell after earthquake off coast of Japan. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:45:02+00:00

Viral Video । Emraan Hashmi । Shorts । बांद्रा में स्पॉट हुए इमरान हाशमी! #entertainment #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:45:05+00:00

Iran America War Update Live: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:46:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers