JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key: इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 की फाइनल आंसर की आज दोपहर 1:15 बजे जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह फाइनल आंसर की बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसी के आधार पर छात्रों का अंतिम स्कोर और रिजल्ट तैयार किया जाता है।
क्यों खास है Final Answer Key?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कुछ जरूरी बातें सामने आती हैं। सभी आपत्तियों (Objections) की समीक्षा के बाद ही इसे जारी किया जाता है। अगर कोई प्रश्न हटाया (Dropped) गया है, तो उस शिफ्ट के छात्रों को बोनस अंक मिलते हैं। इससे छात्रों के स्कोर और रैंक पर सीधा असर पड़ सकता है। फाइनल आंसर की को चुनौती नहीं दी जा सकती है।
रिजल्ट कब आएगा?
NTA के अपडेट के अनुसार, JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट आज (20 अप्रैल) जारी किया जा सकता है। रिजल्ट लिंक कभी भी एक्टिव हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में ये जानकारियां देख पाएंगे:
- NTA Percentile Score
- All India Rank (AIR)
- JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफिकेशन स्टेटस
बता दें कि टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार ही JEE Advanced में शामिल होने के पात्र होंगे। साथ ही, NTA टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।
कहां देखें Answer Key और Result?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की और रिजल्ट दोनों चेक कर सकते हैं- jeemain.nta.nic.in
ऐसे डाउनलोड करें Final Answer Key (Step-by-Step)
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी
- अपने पेपर और शिफ्ट के अनुसार आंसर चेक करें
- डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
जरूरी सलाह
अब जबकि फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट आने के बाद तुरंत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
भूकंप के झटकों से सहमा जापान: 7.4 तीव्रता के बाद सप्लाई चेन और बाजार पर संकट के बादल
भूकंप के झटकों से सहमा जापान: 7.4 तीव्रता के बाद सप्लाई चेन और बाजार पर संकट के बादल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama


















