Responsive Scrollable Menu

Udhampur Bus Accident: उधमपुर में 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 10 अधिक लोगों की मौत की आशंका

Udhampur Bus Accident: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले से सोमवार की सुबह एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. यहां रामनगर स्थित कानोटे गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर 70 से 80 फीट गहरी खाई में पलट गई. इस दुर्घटना में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की अपुष्ट आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इस हादसे में अब तक 10 लोगों के जान गंवाने की पुष्टि हो चुकी है.

हादसे के बाद मची चीख पुकार

सोमवार सुबह जब लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी कानोटे गांव के पास अचानक बस के गिरने की आवाज आई. बस के खाई में गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गहरी खाई होने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए और भीतर बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के गिरते ही चारों ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी. स्थानीय निवासियों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी और खुद भी राहत कार्य में जुट गए. पुलिस और बचाव दल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कई घायलों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश की.

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख 

इस बड़ी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए बताया कि वह उधमपुर के जिला कलेक्टर मिंगा शेरपा के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए. मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन की यह बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी. उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और कहा है कि सरकार हर संभव मदद पहुंचाएगी.

घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन ने मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा है. चूंकि हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ है, इसलिए कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने फैसला लिया है कि जिन घायलों को गहरी चोटें आई हैं और जिन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है, उन्हें एयरलिफ्ट करके बड़े अस्पतालों में भेजा जाएगा. इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके. स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी घायलों की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

बचाव अभियान जारी

मौके पर जिला प्रशासन की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव दल को नीचे उतरने और शवों व घायलों को ऊपर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि वह स्थानीय कार्यकर्ता टीम और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के साथ भी संपर्क में हैं ताकि जमीनी स्तर पर राहत कार्य में तेजी लाई जा सके. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर चालक की लापरवाही इसका कारण थी. सड़क किनारे सुरक्षा घेरा न होने को भी हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Dwarka Accident New Video: द्वारका हादसे का नया CCTV आया सामने, साहिल को टक्कर मार कर कार भगाता दिखा नाबालिग

Continue reading on the app

कौन हैं बिग बॉस मराठी 6 की विनर Tanvi Kolte? पहले भी जीत चुकी हैं ये दो बड़े खिताब

Who is Tanvi Kolte Bigg Boss Marathi 6 Winner: कलर्स बिग बॉस मराठी 6 विनर ( Bigg Boss Marathi 6 Winner) का अनाउंसमेंट हो चुका है. रविवार को इस शो का ग्रैड फिनाले आयोजित हुआ था. जिसमें तन्वी कोल्टे (Tanvi Kolte) विजेता रहीं. तन्वी को ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और 10 लाख रुपये का डायमंड ज्वेलरी वाउचर दिया गया. बिग बॉस मराठी के विनर के अनाउंस के साथ ही तन्वी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके बिग बॉस के क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर तन्वी कोल्टे कौन हैं? इससे पहले वो क्या-क्या कर चुकी हैं और कहां की रहने वाली हैं. आइए यहां पर उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन हैं बिग बॉस मराठी 6 की विनर Tanvi Kolte?

तन्वी कोल्टे मूल से महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली हैं. उनका जन्म 7 फरवरी, 1998 को एक साधारण परिवार में हुआ था. आज तन्वी ने 28 साल की उम्र में अपने बलबूते पर बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है जो अपने आप में बड़ी अचीवमेंट हैं. वहीं, उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसआईटीएस) से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग और शो बीज में काम करने के लिए ठान लिया था. बिग बॉस मराठी 6 की विजेता तन्वी ने कॉलेज के दिनों से ही स्टेज शो और नाटकों में भाग ने शुरू कर दिया था.

'रत्नागिरी 2018’ और ‘मिस गोवा 2020’ का जीता खिताब

बिग बॉस मराठी से धाकड़ गर्ल के रूप में पहचान बनाने वाली तन्वी ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से मॉडल के रूप में की थी. मराठी टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले तन्वी ने पेजेंट वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने ‘मिस रत्नागिरी 2018’ और ‘मिस गोवा 2020’ जैसे दो बड़े खिताब हासिल किए. तन्वी को पहला ब्रेक मराठी टीवी इंडस्ट्री से ‘लक्ष्मी निवास’ सीरिलय में 2024 में मिला. इसमें उन्होंन सिंचना का किरदार निभाया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया है. इस ड्रामे के बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान मिल थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा.  

तन्वी की दोस्ती और दुश्मनी रही चर्चा में

बिग बॉस मराठी में तन्वी की दोस्ती और दुश्मनी सबसे ज्यादा में चर्चा में रही. शो के दौरान वो अपने विचार खुलकर रखती थीं और गलत बात का विरोध करने से नहीं डरती थीं. यही वजह थी कि वह शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिनी जाने लगीं. उनका मुकालबा मुख्य रूप से राकेश बापट से था, जो शो के फर्स्ट रनर अप भी रहे. 

तन्वी ने पिता को खोने का दर्द किया था बयान

बिग बॉस मराठी 6 में जैसा कि आप सभी जानते हैं, तन्वी अपने विचारों को खुलकर शेयर करने के लिए जानी थी. इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे दर्द भरा किस्सा शेयर किया था. उन्होंने शो के दौरान बताया था कि 2026 में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. पिता को खोने का दर्द बयान करते समय तन्वी बहुत भावुक हो गई थीं. उनकी ये बातें दर्शकों के दिल को छू गईं कि जिस तरीके से उन्होंने खुद को संभाला था. हालांकि अब तन्वी ने बिग बॉस 6 का खिताब अपने नाम कर लिया है, ऐसे में उनके लिए नए अवसर खुल गए हैं और उनके फैंस को भी इंतजार है कि वो जल्द बड़े प्रजोक्ट में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला ने 3 दिन में कमाए करीब 100 करोड़, जानिए धुरंधर 2 का 32वें दिन कैसा रहा प्रदर्शन

Continue reading on the app

  Sports

कौन होगा आयुष महात्रे का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच ने बताया आगे का प्लान, धोनी के खेलने पर ससपेंस बरकरार

एरिक साइमन ने आयुष महात्रे पर कहा कि अभी हमारे दिमाग में कोई विकल्प नहीं है.' धोनी ने मंगलवार को पूरी ट्रेनिंग की और बुधवार को नेट्स में काफी समय बिताया, लेकिन अभी तय नहीं है कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं. साइमन ने कहा, 'MS के बारे में हम कल जानेंगे. फैसला तब होगा जब वह और मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होंगे. Wed, 22 Apr 2026 21:32:38 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: फाइनल करने वाला काम हो गया? #shorts #ytshorts #sushantsinha #pmmodi #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:13:06+00:00

News Ki Pathshala: महाभारत का गांधार कैसे बना कंधार ? #shorts #ytshorts #mahabharat #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:10:27+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप-पाक का डबल गेम एक्सपोज़ कर दिया ईरान ने! Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:14:29+00:00

US Iran War LIVE Update: Trump ने Ceasefire अनिश्चितकाल तक बढ़ाया, Iran बोला- सीजफायर नहीं, धोखा है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:06:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers