Responsive Scrollable Menu

Jasmine Sandlas: जैस्मीन सैंडलस का छलका दर्द, 'अल्कोहलिज्म' और बचपन के उन जख्मों पर पहली बार खुलकर बोलीं 'धुरंधर' सिंगर

Jasmine Sandlas: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में अपने संघर्षों पर खुलकर बात की, जहां उन्होंने करियर की पीक पर शराब की लत और उससे जुड़े पछतावे को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बचपन के अनसुलझे दर्द, पिता के निधन और पारिवारिक बिखराव के कारण वह इस कठिन दौर से गुजरीं, लेकिन अब वह अपनी इन गलतियों से सीखकर आगे बढ़ रही हैं।

Continue reading on the app

कंधों और पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाने में सहायक है अष्टांग नमस्कारासन, जानें करने की सही विधि

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लगातार आयुष मंत्रालय अच्छी सेहत और संतुलित जीवन के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।

आयुष मंत्रालय की तरफ से योग के फायदे और उसे सही तरीके से करने की जानकारी दी जा रही है। मंत्रालय की तरफ से 365 डे योगा हैशटैग भी चलाया जा रहा है और देश के अलग-अलग राज्यों में मई के महीने में योग की कार्यशाला भी आयोजित की जाएंगी। अब मंत्रालय ने अष्टांग नमस्कारासन के फायदे बताए हैं, जिसे करने से शरीर संतुलित रहता है।

आयुष मंत्रालय की तरफ से जारी पोस्ट के मुताबिक, अष्टांग नमस्कारासन संतुलन, शक्ति और समर्पण सिखाता है और हर कदम के साथ आंतरिक सामंजस्य के करीब लाता है। यह शरीर को स्थिर करता है और सांसों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके लिए पहले जमीन पर उल्टा लेट जाएं और ठोड़ी को जमीन पर टिका लें। पैरों को बिल्कुल सीधा रखें और कूल्हे वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं। ध्यान रखें कि जमीन पर सिर्फ हाथ, ठोड़ी, छाती, पैर की उंगलियां और घुटने ही टिके होने चाहिए। कूल्हे वाला हिस्सा ऊंचा उठा होना चाहिए।

इस पोज को कुछ देर होल्ड करके रखें और गहरी सांस लें। इस पोजीशन से सीधे कोबरा पोज में वापस लौटें और कमर पर खिंचाव महसूस करें। इस पोज को करने से कमर से लेकर कंधे की मांसपेशियों में आराम मिलता है और अकड़न कम होती है। अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा।

अष्टांग नमस्कारासन सूर्य नमस्कार का छठा आसन है, जिसे आठ अंगों वाला आसन भी कहते हैं। इसमें शरीर के आठ अंग—दोनों पैर के अंगूठे, दोनों घुटने, दोनों हथेलियां, छाती और ठोड़ी जमीन को स्पर्श करते हैं। यह योग शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। अष्टांग नमस्कारासन करने से बाजुओं, कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं और हड्डियों से चटचट की आवाज आने की परेशानी में भी राहत मिलती है। इसके साथ ही यह मांसपेशियों में रक्त का संचार भी ठीक करती है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Nitesh Rane News : 'PAK में बैठे अब्बा को खुश करने के लिए..' #niteshrane #maharashtranews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:59:13+00:00

How new tobacco law in UK will be enforced. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:00:09+00:00

US-Iran Ceasefire: Iran अब भी Hormuz पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है? | Hormuz Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:45:04+00:00

Uttarakhand Assembly Special Session: धामी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक? देखिए पूरी जानकारी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers