Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Prices Hike | ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

वैश्विक ऊर्जा बाजार एक बार फिर गहरे संकट की चपेट में है। रविवार को शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार शुरू होते ही कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इसका मुख्य कारण ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से टैंकरों की आवाजाही का रुकना है। यह फारस की खाड़ी का वह महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत अहम माना जाता है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Tragic Accident | उधमपुर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 15 की मौत, कई गंभीर

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 प्रतिशत बढ़कर 96.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बाजार की यह प्रतिक्रिया पिछले दो दिनों से इस जलमार्ग को लेकर बनती-बिगड़ती उम्मीदों के बीच आई। ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अपने तट के पास से वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग पूरी तरह खोल देगा, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Tragic Accident | उधमपुर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 15 की मौत, कई गंभीर

 ईरान इस मार्ग पर प्रभावी नियंत्रण रखता है। हालांकि, शनिवार को तेहरान ने अपना फैसला वापस ले लिया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रहेगी। अमेरिका-इजराइल का ईरान के खिलाफ युद्ध अब आठवें सप्ताह में है। इस युद्ध ने दशकों में सबसे भीषण वैश्विक ऊर्जा संकटों में से एक को जन्म दिया है। एशिया और यूरोप के वे देश जो पश्चिम एशिया से अपने तेल के एक बड़े हिस्से का आयात करते हैं, आपूर्ति रुकने और उत्पादन में कटौती से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें अगले साल ही कुछ राहत दे सकती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। संघर्ष से पहले कच्चे तेल की कीमत लगभग 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो बाद में बढ़कर 119 अमेरिकी डॉलर से भी अधिक हो गई। शुक्रवार को अमेरिकी कच्चा तेल 82.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 90.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर भाव पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

NTA JEE MAIN Session 2 Result 2026

NTA JEEMAIN 2026 Result for Session 2 Examination (April 2026) Latest Update: JEE Main 2026 Session 2 Result 2026. Out Soon. ???? JEE Main 2026 Session 2 exam 2–9 April se hoga.???? Complete Syllabus Check Kare Post Update Date: 20-04-2026 Short Description : NTA JEE (MAIN) Session 2 Result 2026 has released the Information Brochure for ...

Continue reading on the app

  Sports

जौनपुर में खुलेगी रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी, जरूरतमंद खिलाड़ियों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

जौनपुर के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है. Rohit Sharma जिले में नई क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहे हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ प्रतिभाशाली और जरूरतमंद खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा. फतेहगंज स्थित स्कूल परिसर में बनने वाली इस अकादमी में अनुभवी कोचों की देखरेख में फिटनेस, तकनीक और मैच प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही जिले में प्रोफेशनल अवसर मिल सकेंगे. Mon, 20 Apr 2026 14:43:41 +0530

  Videos
See all

Breaking News: किराएदार बना कातिल! गाड़ी खड़ी करने पर हत्या | Delhi Parking | Preet Vihar Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:15:10+00:00

Iran-Israel War News: ईरान से ट्रंप की सीधी बातचीत का राज़ ? #ytshorts #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:01+00:00

Russia-Ukraine War News LIVE: यूक्रेन ने कर दिया रूस पर हमला! | Putin | Zelenskyy | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:09:20+00:00

Snake Viral Video: सांपों की लिपटा-लिपटी, वीडियो वायरल | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers