Responsive Scrollable Menu

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, जानें क्या रहेगा रूट, कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

19 अप्रैल से उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर हर गंगे और जय मां यमुना के गगनभेदी जयकारों के बीच धार्मिक अनुष्ठान हुआ और हर जगह भक्ति में माहौल देखना को मिला। चलिए जान लेते हैं कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है और किस धाम के कपाट कब खुलेंगे।

चारधाम यात्रा का भक्त साल भर इंतजार करते हैं। जैसे ही यात्रा की तारीख नजदीक आती है उसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है। आज यमुनोत्री और गंगोत्री धाम कपाट खुले जाने के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद रहे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

शुरू हुई चारधाम यात्रा

चार धाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जैसे ही गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए हर जगह जयकारे सुनाई दिए। भक्ति में लीन हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित थे।

मंदिर पहुंची डोली

कपाट खुलने से एक दिन पहले मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से विशेष पूजन अर्चन के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना की गई थी। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ यह धाम पहुंची। इसके बाद विधि विधान से मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहले पूजा की और देश विश्व की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले धाम के कपाट

गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ और विशेष पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धाम के कपाट खोले गए। इस दिन हजारों श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर माता गंगा के दर्शन करके दिखाई दिए। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में आस्था परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। आने वाले दिनों में यहां लाखों श्रद्धालुओं से पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कब खुलेंगे अन्य धाम

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुल चुके हैं। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इक सभी धामों में आस्था का संगम देखने को मिलने वाला है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा का रजिस्ट्रेशन ragustrationtouristcare.uk.gov.in पर किया जा सकता है। अगर आप चाहे तो Tourist Care Uttarakhand एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

क्या रहेगा यात्रा का रूट

इस यात्रा के रूट की बात करें तो यह देहरादून और हरिद्वार से होकर बड़कोट, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ और बद्रीनाथ रहेगा।

Continue reading on the app

कंधों और पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाने में सहायक है अष्टांग नमस्कारासन, जानें करने की सही विधि

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लगातार आयुष मंत्रालय अच्छी सेहत और संतुलित जीवन के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

राशिद खान फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में किए गए चौंकाने वाले खुलासों के कारण सुर्खियों में हैं। अफगानिस्तान के इस स्पिनर ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की नागरिकता के प्रस्ताव मिले थे, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया। अपनी किताब में राशिद ने बताया है कि आईपीएल 2023 के दौरान उनसे अनौपचारिक रूप से देश बदलने के लिए संपर्क किया गया था। जल्द ही प्रकाशित होने वाली इस किताब में दिए गए विवरण के अनुसार, राशिद ने बताया कि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे संपर्क किया और अफगानिस्तान की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय नागरिकता की पेशकश की।
 

इसे भी पढ़ें: Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू


राशिद ने अपनी किताब में लिखा है कि मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों से ऐसे प्रस्ताव (नागरिकता और क्रिकेट खेलने के) मिले। लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा। राशिद ने आगे बताया कि मैं उनके पास गया और उनसे अभिवादन किया। हमारी बातचीत शुरू हुई और उन्होंने कहा: 'आपके देश (अफगानिस्तान) की स्थिति बहुत खराब है। भारत में आकर रहिए। हम आपको भारतीय दस्तावेज़ देंगे, यहीं रहिए, यहीं क्रिकेट खेलिए।' मैं उनकी बात सुनकर हैरान रह गया और समझ नहीं पाया कि क्या जवाब दूं। लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी


दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के दिग्गज गेंदबाज ने अपनी किताब में ऑस्ट्रेलिया से मिले नागरिकता प्रस्ताव का विस्तार से जिक्र नहीं किया। इस बीच, राशिद आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलना जारी रखे हुए हैं और इस सीजन की धीमी शुरुआत के बाद फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। वह टाइटन्स के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अब तक 20 ओवरों में सिर्फ 154 रन देकर छह विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर को फॉर्म में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन टाइटन्स के लिए उन्होंने समय रहते अपनी फॉर्म हासिल कर ली है, जो इस समय लगातार तीन मैच जीत चुके हैं।
Mon, 20 Apr 2026 14:34:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News: किराएदार बना कातिल! गाड़ी खड़ी करने पर हत्या | Delhi Parking | Preet Vihar Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:15:10+00:00

Russia-Ukraine War News LIVE: यूक्रेन ने कर दिया रूस पर हमला! | Putin | Zelenskyy | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:09:20+00:00

Snake Viral Video: सांपों की लिपटा-लिपटी, वीडियो वायरल | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:07+00:00

Kangana Ranaut Vs Mamata Banerjee: कंगना ने खोले बड़े राज !'इनका अपना एक सिंडिकेट' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers