Responsive Scrollable Menu

एक्टर राकेश बेदी बोले- 'धुरंधर 3' नहीं आएगी:जासूस अपने देश लौट गया, इसलिए कहानी खत्म; लेकिन नई कास्ट के साथ बन सकती है फिल्म

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अब फैंस इसके तीसरे पार्ट धुरंधर 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब इस पर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेदी का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया है कि फिलहाल तीसरे पार्ट की कोई संभावना नहीं दिख रही है क्योंकि फिल्म की कहानी पूरी हो चुकी है। क्यों नहीं आएगा तीसरा पार्ट? राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की कहानी जहां खत्म हुई है, वहां से उसे आगे बढ़ाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट आएगा। कहानी के आखिर में जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश वापस लौट जाता है, इसलिए वह कहानी वहीं खत्म हो जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि 'धुरंधर' एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसे भविष्य में किसी और कहानी और दूसरे एक्टर्स के साथ किसी भी समय बनाया जा सकता है। जमील जमाली के किरदार पर कही ये बात फिल्म में राकेश बेदी का किरदार 'जमील जमाली' दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। राकेश ने कहा, दर्शकों के लिए यह एक बड़ा हाईलाइट था। हमें पता था कि इससे हलचल होगी। पार्ट 1 की सफलता के बाद दर्शकों का नजरिया बदल गया था। लोग फिल्म को केवल देखने नहीं जा रहे थे, बल्कि वे यह जानने के लिए बहुत एक्साइटेड थे कि पार्ट 2 में क्या होता है। अब वही दर्शक पार्ट 3 की मांग कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं मार्च 2026 में रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड लेवल पर यह अब तक 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।

Continue reading on the app

दूसरी बार पापा बने एटली, घर आई नन्ही परी, बेटे मीर ने दी खुशखबरी

एटली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका की तैयारी में जुटे हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर की जिंदगी में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है. एटली ने पत्नी प्रिया के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. कपल बेटी का पेरेंट्स बन गया है.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की अब एक नहीं, T20I में होगी 2 टीम, जानिए क्या है BCCI का मकसद?

BCCI अब टीम इंडिया की 2 टीम T20I में उतारने का मन बना रही है. इसके लिए IPL 2026 के बाद सुगबुगाहट तेज हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI का इरादा 30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का है, Mon, 20 Apr 2026 14:37:54 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut Vs Mamata Banerjee: कंगना ने खोले बड़े राज !'इनका अपना एक सिंडिकेट' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:10:20+00:00

Snake Viral Video: सांपों की लिपटा-लिपटी, वीडियो वायरल | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:07+00:00

Iran-Israel War News: ईरान से ट्रंप की सीधी बातचीत का राज़ ? #ytshorts #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:01+00:00

Breaking News: किराएदार बना कातिल! गाड़ी खड़ी करने पर हत्या | Delhi Parking | Preet Vihar Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers