ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का 'गलत इस्तेमाल' करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है। उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे। चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स… चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Aaj Ka Ank Jyotish 20 April 2026: कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए आज का दिन? पढ़ें अंक राशिफल
Numerology Horoscope Today आज का अंक ज्योतिष 20 अप्रैल 2026: आज का दिन मूलांक 2 और भाग्यांक 7 की ऊर्जा लेकर आया है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan























