Responsive Scrollable Menu

Horoscope 20 April 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

क्रोध और परेशानी आपके लिए है। आपकी निर्भीकता समस्या खड़ी करेगी। उधार दिया हुआ धन वापस आएगा। व्यक्तित्व में निखार, अनायास काम बनेंगे।

वृष

प्रयत्नों का सुपरिणाम मिलेगा। रिश्वत का लेन-देन संभव है। संघर्ष भी व्यर्थ जा सकता है। आप सही दिशा में आगे की ओर बढ़ रहे हैं।

मिथुन

परिवार सहित कहीं यात्रा पर जाएंगे। अनिश्चित परिस्थितियां, अपमान भी संभव। मित्र मिलन का दिन है- संबंध सुधरेंगे। उत्साह का संचार होगा, वायदा पूरा करेंगे।

कर्क

अच्छा दिन है- जरूरी काम पूरे होंगे। सुख और शांति से दिन बीतेगा। आप आकर्षण के केंद्र बिंदु रहेंगे। बिगड़े हुए संबंध सुधर सकते हैं।

सिंह

पारिवारिक सहमति से प्रेम विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। रिश्तों के बंधन मजबूत होंगे। कार्य क्षमता का विकास, विशेष निर्णय भी। अधूरा इलाज न छोड़े, अन्यथा हानि।

कन्या

रिश्तेदारों और मित्रों से निकटता बनेगी। नौकरी में पदोन्नति और धन लाभ। विशेष समारोह में स्वागत एवं आतिथ्य। पारिवारिक सामाजिक संदर्भ ठोस निर्णय लेंगे।

तुला

विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। क्रोध और वाणी दोनों को काबू में रखें। विदेशों से आयात-निर्यात करने पर लाभ उठाएंगे। अनेक समस्याओं और चिंताओं का अंत।

वृश्चिक 

घर और कार्यालय बदलने के संकेत। छोटी सी बात बडा हंगामा खड़ा करेगी। असफल प्रेम संबंध निराशा और बेचैनी। न्यायालय के मामलों में चिंता रहेगी।

धनु

यथा समय कार्य पूरे होने पर प्रसन्नता। यात्रा भी संभव है। सर्वत्र स्वयं को व्यस्त पाएंगे, थकेंगे भी। आर्थिक गतिविधियों में संलिप्तता रहेगी।

मकर 

पारिवारिक चिंताएं घेरे रहेगी। सुनियोजित ढंग से काम करें। स्वयं की गलती से व्यावसायिक हानि। कटु वचन रिश्तों में दरार डाल सकते हैं।

कुंभ

अपने रहस्य प्रकट न करें। परेशानी के समय अधिक संयम बरतें। विवेकपूर्ण निर्णय से धन बढ़ेगा। परिस्थितियां सुधर रही है।

मीन

कठिन कार्य की पूर्ति से प्रशंसा मिलेगी। आत्मावलोकन एवं सुनियोजित संचालन लाभप्रद। आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। यथा समय कार्य पूरे होने पर प्रसन्नता।

Continue reading on the app

'सभ्यता और बर्बरता के बीच लड़ाई लड़ रहा इजरायल', ईरान को लेकर बोले पीएम नेतन्याहू

Middle East Conflict: मध्य पूर्व में जाती तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने ईरान को बर्बर बताते हुए कहा कि इजरायल सभ्यता और बर्बरता के बीच लड़ाई लड़ रहा है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर, "सभ्यता बनाम बर्बरता की लड़ाई" में लगा हुआ है. उन्होंने ये बात ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर कही.

अत्याचार के खिलाफ लड़ाई- नेतन्याहू

दरअसल, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की यात्रा के दौरान रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने ईरान को कथित तौर पर बर्बर राष्ट्र की संज्ञा दी. उन्होंने कहा, "इजरायल संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के उस महान अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, जो दुनिया को आतंकित करता है, जो हमारा विनाश चाहता है और संयुक्त राज्य अमेरिका को गिराना चाहता है, जो पश्चिमी सभ्यता को नष्ट करना चाहता है जैसा कि हम जानते हैं."

अभी खत्म नहीं हुआ युद्ध- इजरायली पीएम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा, "हमने बहुत बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं. यह अभी खत्म नहीं हुआ है. किसी भी क्षण नए घटनाक्रम सामने आ सकते हैं." उधर इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में तथाकथित "पीली रेखा" पार करने वाले एक "सशस्त्र" व्यक्ति को मार गिराया है, यह क्षेत्र इजरायल द्वारा अपने चल रहे सैन्य अभियानों के हिस्से के रूप में स्थापित हो चुका है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इजरायली सेना ने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

मैं अफगानिस्तान के लिए ही खेलूंगा...राशिद खान ने भारत की नागरिकता का प्रस्ताव ठुकराया था, खुद किया खुलासा

दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाने वाले अफगानिस्तान के राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनको ऑस्ट्रेलिया और भारत की तरफ से खेलने का ऑफर मिला था. राशिद ने अफगानिस्तान के लिए ही खेलने का फैसला लिया. वो हर हाल में अपने देश के लिए ही खेलना चाहते हैं. Mon, 20 Apr 2026 07:51:26 +0530

  Videos
See all

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers