Responsive Scrollable Menu

Vaishakh Sankarshan Vinayak Chaturthi 2026: आज संकर्षण विनायक चतुर्थी व्रत, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

Vaishakh Sankarshan Vinayak Chaturthi 2026: आज यानी 20 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है. इस चतुर्थी तिथि को संकर्षण विनायक चतुर्थी कहा जाता है. इस चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है. इस चतुर्थी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. घर में धन-धान की वृद्धि होती है. सुख-समृद्धि आथी है. जीवन की सभी बाधाएं खत्म हो जाती है. इस चतुर्थी को चंद्र दर्शन करने से दोष लगता है, जीवन में अनेक तरह के कष्ट और परेशानियां आती हैं. इसलिए संकर्षण विनायक चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए.  आइए जानते हैं आज किस मुहूर्त में गणपति पूजन करें. साथ ही जानेंगे पूजा का विधि के बारे में. 

वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त (Vaishakh Sankarshan Vinayak Chaturthi Pujan Muhurat) 

आज 20 अप्रैल को चतुर्थी तिथि सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर शुरु हुई है. चतुर्थी तिथि का समापन 21 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 14 मिनट पर होगा. 20 अप्रैल को चतुर्थी तिथि का व्रत रखना शुभ होगा. आज पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इसलिए शुभ मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए.

कितने बजे तक न करें चंद्र दर्शन

आज 20 अप्रैल को वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी है. चतुर्थी तिथि सुबह 07 बजकर 27 मिनट से शुरु हो रही है. इसलिए आज सुबह 07 बजकर 44 मिनट से रात 10 बजकर 20 मिनट तक चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए. इस चतुर्थी को चंद्र दर्शन करने से दोष लगता है. जिसकी वजह से जीवन में अनेक तरह के कष्ट और बाधाएं आती हैं.

वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी पूजा विधि (Vaishakh Sankarshan Vinayak Chaturthi Puja Vidhi) 

आज वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करेंं फिर व्रत संकल्प लें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उस पर गणपति स्थापना करें. घी का दीपक जलाकर पूजा शुरु करें. गणेश जी का गंगाजल से अभिषेक करें. गणेश जी को सिंदूर या रोली का टीका लगाएं. लाल और पीले फूलों की माला चढ़ाएं, जनेऊ पहनाएं. 11 गाठ दूर्वा की अवश्य चढ़ाएं. ऋतु फल और बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें. गणेश चालीसा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान करें.

गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करें.

वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी को शास्त्र विधि से पूजा करने के बाद गणेश जी के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए. इन मंत्रों का जाप करने से न सिर्फ मनोकामना पूरी होती है बल्कि सभी तरह के विघ्न दूर हो जाते हैं.

मूल मंत्र– ऊं गं गणपतये नमः
प्रार्थना मंत्र- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
धन प्राप्ति का मंत्र– ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।
गणेश गायत्री मंत्र– ऊं एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात्

वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी का महत्व  

शास्त्रों में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार इस चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी के विनायक स्वरूप की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साधक सभी विघ्नों से छुटकारा पा लेता है. इसके साथ ही सुख-संपत्ति प्राप्त करता है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा से संबंधित दोष हो या चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो उन्हें ये चतुर्थी व्रत जरूर करना चाहिए. इस व्रत को करने से चंद्र दोष खत्म होता है. मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है. जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है. 

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: आज वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा छप्पर फाड़ धन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. सरकार ने आगरा, बुलंदशहर, झांसी, उन्नाव, सहारनपुर, सुल्तानपुर, हमीरपुर, श्रावस्ती, शामली, अमरोहा, रायबरेली, फतेहपुर, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया समेत कुल 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं. इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

यूपी के इन जिलों के DM बदले गए

योगी सरकार ने गौरांग राठी को झांसी का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया है जो अब तक उन्नाव के डीएम थे. वहीं विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि सुल्तानपुर के निवर्तमान डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है.

वहीं झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव अब शामली के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे. जबकि शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

कैसी है रोहित शर्मा की चोट, नहीं खेला था पिछला मैच, क्या आज गुजरात के खिलाफ उतरेंगे?

Rohit Sharma hamstring injury: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज टीम को गुजरात टाइटंस से खेलना है. इस मैच से पहले चोटिल चल रहे रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस की. उनके मैच में खेलने को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है वो मुकाबले में उतरेंगे. Mon, 20 Apr 2026 10:38:24 +0530

  Videos
See all

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers