Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत:1 से 14 साल के बच्चों को गोली मारी; पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी की मौत

अमेरिका के राज्य लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में रविवार सुबह 6 बजे एक व्यक्ति ने 8 बच्चों समेत 10 लोगों की हत्या कर दी। मृत बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी। पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू विवाद से जुड़ा था। श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा है। गोलीबारी वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया और एक कार लूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मार गिराया। अभी तक गोलीबारी का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाला व्यक्ति मृतकों के परिवार से जुड़ा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी फोटो, वीडियो या जानकारी साझा करें। शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह शहर की सबसे त्रासद घटनाओं में से एक है। 16 अप्रैल को तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की 9 की मौत तुर्किये में बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें एक शिक्षक समेत 9 छात्रों की मौत हुई, जबकि लगभग 13 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। 6 घायलों की हालत गंभीर है। गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये हथियार उसके पूर्व पुलिस अधिकारी पिता के हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात किया गया और जांच शुरू की गई। गवर्नर के मुताबिक, हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है और उनका ऑपरेशन चल रहा है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा, सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। ये मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'भूत बंगला' ने तीसरे दिन मारी दहाड़, सॉलिड ओपनिंग वीकेंड के साथ छापे इतने करोड़, धुआंधार हुई फिल्म की कमाई

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने 14 साल बाद पर्दे पर वापसी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. उनकी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' के लिए पहला वीकेंड बेहद शानदार रहा. फिल्म ने महज तीन दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दर्शकों के बीच अक्षय और प्रियदर्शन का पुराना जादू फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है, जिससे फिल्म की कमाई में हर दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप लेकिन बाबर आजम ने टी20 में सेंचुरी ठोक मचाया हंगामा, 783 दिन बाद धमाका

पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 52 गेंद में शतक पूरा किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने करीब दो साल बाद अपना पहला टी20 शतक लगाया. उन्होंने 783 दिन बाद सेंचुरी ठोकी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह अब भी दूसरे नंबर पर हैं. Mon, 20 Apr 2026 08:49:15 +0530

  Videos
See all

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers