Responsive Scrollable Menu

20 अप्रैल 2026 का राशिफल (20 April Ka Rashifal): इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

Rashifal 20th April 2026: आज 20 अप्रैल की सुबह एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारियों का अहसास लेकर आई है. वर्तमान में ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होकर हमारे संकल्प को मजबूती दे रहे हैं. वहीं, चंद्रदेव और शुक्रदेव की वृषभ राशि में युति सुख-सुविधाओं और भावनात्मक स्थिरता की ओर इशारा कर रही है.

Continue reading on the app

मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगे:पंजाब ने IPL 2026 का बेस्ट स्कोर बनाया, लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला; मोमेंट्स

IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। PBKS vs LSG: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स... 1. पंत ने DRS नहीं लिया, विकेट का मौका गंवाया दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी। 2. मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका 13वें ओवर में कूपर कोनोली ने ऐडन मार्करम के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने आखिरी दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। मार्करम के इस ओवर में 32 रन बने। मार्करम LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। उनसे पहले 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन खर्च किए थे। यह प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला था, जो कोलकाता में खेला गया था। 3. प्रियांश-कोनोली ने बेस्ट पार्टनरशिप की प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीजन की बेस्ट पार्टनरशिप रही। इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ यह रन बनाए थे। प्रियांश और कोनोली ने अपनी पार्टनरशिप में मिलकर 16 छक्के लगाए। PBKS से IPL इतिहास में तीसरी बार ही 150 प्लस रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन जोड़े थे। वहीं 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श 206 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 4. पंजाब ने सीजन का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए। यह 19वें IPL सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। RCB की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 240 रन बना चुकी है। PBKS और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें हैं और दोनों ने ही पिछले सीजन का फाइनल खेला था। 5. लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल लिया। मिचेल मार्श के साथ ऐडन मार्करम की जगह आयुष बडोनी पारी की शुरुआत करने आए। टीम इससे पहले ऋषभ पंत से भी ओपन करा चुकी है। बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने मार्श के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। 6. शशांक सिंह ने पूरन का कैच छोड़ा 14वें ओवर में निकोलस पूरन को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल युजवेंद्र चहल ने गुड लेंथ पर गुगली फेंकी। पूरन ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में खड़ी हो गई। शशांक गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त पूरन 9 रन के स्कोर पर थे, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में मार्को यानसन का शिकार हो गए। शशांक ने 18वें ओवर में ऐडन मार्करम और 19वें ओवर में मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

'राउंड द विकेट' गेंदबाजी बना IPL 2026 का सबसे बड़ा आविष्कार, वाइड बॉल की लाइन का कर रहे है पेस बॉलर्स बेहतर इस्तेमाल

2026 के आंकड़ों ने इस डर को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इस सीजन के डेटा बताते हैं कि डेथ ओवर्स में राउंड द विकेट गेंदबाजी करते समय दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट (ER) 8.4 रहा है, जबकि ओवर द विकेट यह 10.2 तक जा रहा है.  Wed, 22 Apr 2026 17:10:04 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE: अमेरिका ने एक और तेल टैंकर पर किया कब्जा|US Navy | Iranian Oil Tanker|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:43:58+00:00

एक ड्राइवर की वजह से हादसा, 3- 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई |#sudarshannews #riksha #accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:40:45+00:00

Bengal में CM योगी की हुंकार, उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को किया संबोधित #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:42:06+00:00

Nepal Protest: भारत से 100 रुपये से ज्यादा सामान खरीदने पर टैक्स, बवाल | Balen Shah | Custom duty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers