Responsive Scrollable Menu

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने को मंजूरी

तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रविवार को कहा कि उसने सोमवार से उत्तर-पूर्वी प्रांत खोरासन रजावी में मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अथॉरिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि यह फैसला पहले की उस घोषणा के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्वी ईरान का हवाई क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।

बयान में यह भी कहा गया कि कुछ एयरपोर्ट्स ने शनिवार सुबह सात बजे (स्थानीय समय) से काम करना फिर शुरू कर दिया है।

एजेंसी ने बताया कि अभी घरेलू उड़ानों के टिकट बेचने की इजाजत नहीं दी गई है।

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिससे पूरे देश में नागरिक उड्डयन सेवाएं रुक गई थीं।

एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि जैसे ही सैन्य और नागरिक अधिकारियों की तकनीकी और ऑपरेशनल तैयारियां पूरी हो जाएंगी, वैसे-वैसे एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट सेवाएं सामान्य होती जाएंगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने रविवार को यह भी संकेत दिया कि अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन उसने यह भी कहा कि अंतिम समझौता अभी काफी दूर है। फिलहाल दो हफ्ते का सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है।

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने कहा कि तेहरान एक तरफ कूटनीतिक कोशिशें कर रहा है, लेकिन साथ ही किसी भी सैन्य टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने विरोधियों पर भरोसा नहीं करता और किसी भी बढ़ते तनाव का जवाब देने के लिए तैयार है।

शनिवार को टीवी पर दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा कि हालिया संघर्ष बातचीत के दौरान ही शुरू हुआ, और उन्होंने अमेरिका पर धोखे का आरोप लगाया।

कलीबाफ ने कहा कि ईरान ने मैदान में भी और कूटनीति में भी सफलता हासिल की है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि तनाव कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है और साथ ही हर जरूरी कदम के लिए पूरी तैयारी भी है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान अपने विरोधियों पर भरोसा नहीं करता, लेकिन वह स्थायी शांति चाहता है और ऐसे भरोसेमंद आश्वासन चाहता है जिससे बार-बार युद्ध, सीजफायर और फिर संघर्ष का सिलसिला खत्म हो सके।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एक साल में 56% तक रिटर्न! सेंसेक्स के इन 3 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल

पिछले 1 साल में सेंसेक्स भले दबाव में रहा, लेकिन इसमें शामिल तीन स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। इनमें दो टाटा ग्रुप की कंपनियां हैं। इन स्टॉक्स में तेजी के पीछे मजबूत फंडामेंटल और सेक्टर ग्रोथ है। जानिए इनका टारगेट प्राइस।

Continue reading on the app

  Sports

छोड़ो मेरे कपड़े फट जाएंगे ...वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल में हो रही रैगिंग, जबरदस्ती गाल पकड़कर खींचा

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. 14 साल की उम्र में टूर्नामेंट उतरते ही रिकॉर्ड बना डाला. अब एक साल पूरा करने के बाद भी उनके साथ विरोधी टीम और अपने साथी खिलाड़ी मस्ती मजा करते रहते हैं. लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी के साथ पिछले साल उनका वीडियो वायरल हुआ था. इस बार भी वो वैभव के साथ मस्ती करते दिखे. Wed, 22 Apr 2026 13:58:15 +0530

  Videos
See all

होर्मुज में IRGC ने शिप को बनाया निशाना | Shorts | Trump | Oil Crisis | Hormuz | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:32:38+00:00

Iran America War Update: ईरान जंग में खाली हुआ अमेरिकी का खजाना! | N18G | Trump | Missile stock |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:35:00+00:00

PM Modi Eating Jhalmuri : PM के सामने दुकानदार से हो गई बड़ी गलती! | #shorts | #pmmodi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:42:44+00:00

Pahalgam Terror Attack :1 साल बाद भी याद है 22 अप्रैल का वो जख्म | Pahalgam Attack Anniversary | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers