Responsive Scrollable Menu

एक साल में 56% तक रिटर्न! सेंसेक्स के इन 3 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल

पिछले 1 साल में सेंसेक्स भले दबाव में रहा, लेकिन इसमें शामिल तीन स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। इनमें दो टाटा ग्रुप की कंपनियां हैं। इन स्टॉक्स में तेजी के पीछे मजबूत फंडामेंटल और सेक्टर ग्रोथ है। जानिए इनका टारगेट प्राइस।

Continue reading on the app

उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में की पूजा-अर्चना, भारत-श्रीलंका संबंधों की नई मजबूती के ल‍िए अहम समझौतों पर बनी सहमत‍ि

नई द‍िल्‍ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दो द‍िवसीय यात्रा में श्रीलंका पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोलंबो में प्रसिद्ध काथिरेसन मंदिर और गंगारामय मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए, जो दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा देंगे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कोलंबो स्थित नए काथिरेसन मंदिर और गंगारामय मंदिर का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पारंपरिक तमिल संगीत और नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

भारत के उपराष्ट्रपति की श्रीलंका यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें मुल्लैतिवु के जिला सामान्य अस्पताल में चार-मंजिला मेडिकल वार्ड कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए एक एमओयू संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, पूर्वी प्रांत के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता के अंतर्गत प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के कार्यान्वयन के ल‍िए छह अलग-अलग एमओयू किए गए।

इन परियोजनाओं में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बाटिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, देहियात्तकंडिया के बेस अस्पताल में समय से पहले जन्मे शिशुओं के लिए विशेष यूनिट की स्थापना, मुथुर के बेस अस्पताल में नेत्र, ईएनटी और मानसिक स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण, कॉन्ट्रैक्ट किसान समूह (क्लस्टर) की स्थापना, सतत आयुर्वेद गांव का विकास तथा गोमरनकाडावला के केंद्रीय आयुर्वेदिक औषधालय में वार्ड कॉम्प्लेक्स की स्थापना शामिल हैं।

इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी तक ओसीआई पात्रता के विस्तार तथा भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लिए ओसीआई प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा की गई। साथ ही, भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जिसके तहत बागान समुदाय के परिवारों के लिए कुल 4000 घरों का निर्माण किया गया है। युद्ध के बाद के पुनर्वास पैकेज के अंतर्गत उत्तरी रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाओं को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा भी की गई।

इसी क्रम में पुनर्वास पैकेज के तहत तीन बेली पुलों के निर्माण की घोषणा की गई, जिनमें एक मध्य प्रांत (कैंडी) में और दो उवा प्रांत में स्थापित किए जाएंगे। बागान समुदाय के छात्रों के हित में सीईडब्‍ल्‍यूईटी (सीलोन एस्टेट वर्कर्स एजुकेशन ट्रस्ट) छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वृद्धि की घोषणा भी की गई। इसके अलावा, श्रीलंका की ओर से भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन में शामिल होने की सहमति की घोषणा इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण परिणाम रही।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन कोच और कप्तान इस टेस्ट के शेड्यूल से खुश नहीं हैं। 

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है। अभी तक ये भी तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेंगी। ऐसे में अजीत अगरकर की चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुधार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स का नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि वे आईपीएल खेल रहे हैं और आगे भी लगातार बिजी शेड्यूल है।

वहीं एक सूत्र ने कहा कि, आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहेंगे, क्योंकि इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज है। 
Tue, 21 Apr 2026 13:30:17 +0530

  Videos
See all

UP: गे डेटिंग ऐप से फंसाकर जिहादियों ने युवक को लूटा | #bijnor #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:36:33+00:00

UP News : CM Yogi ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक निकाली 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:39:27+00:00

Iran Isrel US War: हॉर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है! | Iran vs Israel | Strait Of Hormuz Big Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:37:41+00:00

साइकिल पर भी देना पड़ेगा Toll? Viral Video के बाद उठे सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:36:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers