Responsive Scrollable Menu

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां चयन समिति में स्थिरता बनाए रखने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अजित अगरकर का कार्यकाल अब आगे बढ़ाए जाने की तैयारी है और मौजूद जानकारी के अनुसार उनका अनुबंध जून 2027 तक बढ़ाया जा सकता हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड इस फैसले के जरिए टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहता है, खासकर ऐसे समय में जब अगले वर्ष एकदिवसीय विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं। गौरतलब है कि अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और लंबे समय के बाद आईसीसी खिताबों का सूखा खत्म किया हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार उनकी अगुवाई में टीम ने लगातार दो बार बीस ओवर विश्व कप जीता और साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 में टीम ने एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था, जिससे चयन समिति की रणनीति को मजबूती मिली हैं।

गौरतलब है कि इस दौरान टीम में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद नए नेतृत्व की जिम्मेदारी तय करनी पड़ी थी। इसके तहत शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी और सूर्यकुमार यादव को बीस ओवर प्रारूप की कमान सौंपी गई हैं।

हालांकि, टेस्ट प्रारूप में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जबकि छोटे प्रारूपों में टीम लगातार बेहतर खेल दिखा रही हैं। चयन समिति ने कई अहम फैसले भी लिए, जिनमें ईशान किशन की वापसी और कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखना शामिल रहा हैं।

बता दें कि चयन प्रक्रिया में साहसिक फैसले लेने की अगरकर की छवि रही है और यही कारण है कि बोर्ड उन्हें आगे भी जिम्मेदारी देना चाहता है। मौजूद जानकारी के अनुसार चयन समिति के अन्य सदस्य अभी नए हैं, ऐसे में अनुभव और नेतृत्व को बनाए रखना जरूरी माना जा रहा हैं।

Continue reading on the app

मुश्किल कार्यों को भी आसानी से करते हैं रोबोट, चीन की तरक्की से दुनिया चकित

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रोबोट निर्माण और विकास में चीन आज बहुत तरक्की कर चुका है। हाल में वसंत त्योहार (चीनी नव वर्ष) के दौरान चीन ने ऐसे रोबोट पेश किए, जो बड़ी कुशलता से कुंगफू करने में सक्षम हैं। इन रोबोट्स ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ये रोबोट चीनी इंजीनियरों द्वारा पूर्व में विकसित रोबोट्स की तुलना में ज्यादा एडवांस और स्मार्ट हैं।

विश्व के तमाम बड़े चैनलों ने चीन द्वारा रोबोट निर्माण में किए जा रहे जबरदस्त काम की सराहना की। कहना होगा कि चीन लगातार खुद को तकनीकी रूप से सक्षम बना रहा है। क्योंकि आज का दौर तकनीक का है और चीन ने विज्ञान व तकनीक के महत्व को अच्छी तरह समझ लिया है।

चीन में विभिन्न तरह के रोबोट इस्तेमाल हो रहे हैं, जिनमें इनोवेटिव क्लीनिंग रोबोट भी शामिल हैं। इस रोबोट के शरीर में कोई केबल नहीं दिखती, जो कि एक इनोवेटिव क्लीनिंग रोबोट है जिसे खास तौर पर कास्टिंग और इंजन बनाने वाली इंडस्ट्री के लिए बनाया गया है। यह एसिड और अल्कली कोरोजन, ज्यादा तापमान और नमी जैसी मुश्किल इंडस्ट्रियल स्थिति का सामना कर सकता है।

शेनयांग फेयू स्पेशल रोबोट कंपनी द्वारा बनाया गया यह रोबोट चीन में अपनी तरह का पहला रोबोट बताया जाता है। सिर्फ तीन सालों के दौरान ही कंपनी उत्तर-पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के शेनयांग में रोबोट इंडस्ट्रियल चेन में एक अहम कड़ी बन चुकी है। इससे पता चलता है कि चीन में कंपनियां किस तरह से नवाचार में लगी हैं और सरकार द्वारा उन्हें पूरी तरह सहयोग किया जा रहा है।

चीनी उद्यम अब सामान्य रोबोट से मुश्किल कार्यों को बखूबी अंजाम देने वाले रोबोट तैयार करने लगे हैं। शेनयांग की यह कंपनी अब तकनीकी रूप से अच्छे और शानदार रोबोट बना रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि चीन ने हाल के वर्षों में रोबोट आदि के निर्माण में काफी जोर दिया है। इसमें उत्तर-पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग की बड़ी भूमिका है। क्योंकि शेनयांग इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम कर रहा है।

बता दें कि शेनयांग को चीन की रोबोट इंडस्ट्री की जन्मभूमि भी कहा जाता है, जिसने देश के पहले इंडस्ट्रियल रोबोट और पहले अंडरवाटर रोबोट जैसे कई कामों को पहली बार अंजाम दिया है।

इतना ही नहीं, चीन सरकार की मदद से कई कंपनियां रोबोट निर्माण कर अन्य देशों को निर्यात कर रही हैं। हमने होटल में सेवा करने के अलावा, फैक्ट्रियों में काम करने व मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने वाले रोबोट को भी देखा है।

गौरतलब है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला इंडस्ट्रियल रोबोट मार्केट है। इसके साथ ही चीन में सर्विस और ह्यूमनॉइड रोबोट का भी अच्छा विकास हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA WT20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का बुरा हाल, लगातार दूसरे मैच में मिली इतनी करारी हार

इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसमें मौजूदा वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी. मगर टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले टीम इंडिया के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं. Mon, 20 Apr 2026 00:17:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | Rampur में बीच सड़क नमाज़ पढ़ने पर बवाल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:39:38+00:00

Viral Video | राष्ट्रपति ली जे म्युंग और फर्स्ट लेडी का दिल्ली आगमन #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:38:52+00:00

Civil ड्रेस पुलिस से टकराव, दिग्विजय चौटाला का रिएक्शन #news18indianumber1 #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:38:37+00:00

Viral Video | नशे में युवक का तांडव! राहगीरों को दी गालियां #viralnews #viralvideo s#horts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers