Responsive Scrollable Menu

Sri Lanka टेस्ट सीरीज से पहले मुख्य कोच Gautam Gambhir ने किया नए खिलाड़ियों का स्वागत

भारतीय टीम का हाल के वर्षों में घरेलू मैदान पर टेस्ट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर को उम्मीद है कि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार रहने के साथ हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम रहेगी। अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गंभीर ने टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला सारांश जैन और तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा,‘‘हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लक्ष्य के लिए खेल रहे हैं।

हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं, अपनी क्षमता को आगे बढ़ा सकते हैं और हर तैयारी पूरी कर सकते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ 15 अगस्त की सुबह जब मैच शुरू होगा, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है। इसलिए अभी से अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़नी है।’’ श्रृंखला का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0–2 की निराशाजनक हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में यह भारत का पहला मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़ें: Vikram Misri ने Sri Lanka नेतृत्व से की मुलाकात, 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान

सारांश को घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। वहीं नबी को चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका संबंधों में नई ऊर्जा: Foreign Secretary Vikram Misri ने कोलंबो में Bilateral Projects की समीक्षा की

गंभीर ने सारांश का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ सारांश, सबसे पहले तुम्हें बधाई। यहां तक पहुंचने के लिए तुमने काफी मेहनत की है। जब भी तुम्हें देश के लिए खेलने का मौका मिले, यह सुनिश्चित करना कि तुम अपने परिवार और देश का नाम रोशन करो।’’ उन्होंने नबी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ आकिब पिछले सत्र तुम्हारा प्रदर्शन शानदार रहा।

जम्मू-कश्मीर का रणजी ट्रॉफी जिताना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए तुम्हें एक बार फिर बधाई।

Continue reading on the app

India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच के साथ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें: Prayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। टी20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे। सीएसए का मानना है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फोलेट्सी मोसेकी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है। त्योहारों के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है।

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban

तीनों प्रारूपों में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। ’’ भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्च-अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुईं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

Continue reading on the app

  Sports

एक हार्दिक, 5 दावेदार! ट्रेड के लिए मुंबई इंडियंस पर ऑफर्स की बारिश, एक डील तो फ्रेंचाइजी को कर देगी मजबूर!

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अभी ट्रेड लिस्ट जारी भी नहीं हुआ है कि पहले ही ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस को ऑफर्स की भरमार लग गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक के लिए मुंबई के साथ ट्रेड पर पांच-पांच टीमों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अभी हार्दिक को ट्रेड करने का मन नहीं बनाया है. Tue, 11 Aug 2026 10:17:01 +0530

  Videos
See all

आजमगढ़ में PRV जवान ने अधेड़ को पीटा, VIDEO वायरल! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T05:42:06+00:00

विरार में 1 करोड़ के नकली नोट बरामद |#shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T05:47:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers