सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, 112 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, भेंट किए टू-व्हीलर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया और सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहीं इस कार्यक्रम में कुल 112 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें टू-व्हीलर भी भेंट किए। वहीं उज्जैन दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री ने नए हेलिपैड विश्राम गृह के लोकार्पण से की।
दरअसल करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन में कार्यालय कक्ष, आगंतुकों के लिए हॉल और पायलट के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। वहीं प्रशासन के अनुसार यह सुविधा खास तौर पर आने वाले सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले लोग उज्जैन की संस्कृति और परंपरा को करीब से देखेंगे।
सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 112 जोड़ों का विवाह
वहीं उज्जैन में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दरअसल इस कार्यक्रम में 100 जोड़ों का विवाह और 12 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद मंडप में पहुंचे और सभी जोड़ों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर नवविवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन भी भेंट किए गए। इसके अलावा राज्य सरकार की योजना के तहत हर जोड़े को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में सादगी और समानता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलती है क्योंकि शादी का खर्च काफी कम हो जाता है। नगर निगम ने इस आयोजन को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में आयोजित किया, ताकि कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक या अन्य कचरे का इस्तेमाल कम से कम हो। प्रशासन के मुताबिक इस पहल का मकसद पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
वहीं उज्जैन में आने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरे में करीब 58 करोड़ रुपए के सात बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। दरअसल इन परियोजनाओं में हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग का चौड़ीकरण, महाकाल लोक में शेड निर्माण और नीलगंगा व सोलह सागर के पुनर्जीवन जैसे काम शामिल हैं। इसके अलावा कालिदास उद्यान के विकास और विक्रम कीर्ति संग्रहालय व सभागार के उन्नयन की योजना भी शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने शाम को देवास रोड पर कोठी रोड से विक्रम नगर तक बनी नई कनेक्टिविटी सड़क का लोकार्पण भी किया। करीब 2100 मीटर लंबी इस सड़क को बनाने में लगभग 18 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस मार्ग पर आधुनिक लाइटिंग, डिवाइडर और पैदल चलने वालों के लिए पाथवे की सुविधा भी दी गई है।
IIIT दिल्ली ग्रेजुएट का 17 लाख पैकेज छोड़ने का दावा, कॉर्पोरेट लाइफ पर उठाए सवाल
IIIT दिल्ली ग्रेजुएट का 17 लाख पैकेज छोड़ने का दावा, कॉर्पोरेट लाइफ पर उठाए सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama






















