Responsive Scrollable Menu

बेथेल चोट के कारण पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर:जॉर्डन कॉक्स टीम में शामिल, ओली पोप और ब्रायडन कार्स की भी वापसी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले में होगी। टीम की कमान जो रूट संभालेंगे, जो बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोबारा कप्तान बने हैं। बेथेल घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान यह चोट लगी थी, जिसके चलते वे द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह एसेक्स के विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है, जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। पोप और कार्स की लंबे समय बाद वापसी ओली पोप और ब्रायडन कार्स की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी पिछली सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज के बाद पहली बार टीम में चुने गए हैं। इसके अलावा, डैन लॉरेंस को भी दो साल बाद टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम व कप्तान बेन स्टोक्स के जाने के बाद नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक हेडिंग्ले, दूसरा 27 से 31 अगस्त तक लॉर्ड्स और तीसरा 9 से 13 सितंबर तक एजबेस्टन में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और इनका प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर किया जाएगा।

Continue reading on the app

जीबी रोड से आई है... जब चलती ट्रेन में लड़की से कही बात, तो खींच दी चेन, Video हुआ वायरल

Train Video Viral : गाजियाबाद से गोरखपुर जा रही ट्रेन में अकेले सफर कर रही मीनाक्षी के साथ एक मनचले ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की. मगर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेन की चेन खीच दी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़िता ने जवानों को रोते हुए पूरी आपबीती बताई. 

Continue reading on the app

  Sports

संगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान

करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था. Mon, 10 Aug 2026 22:19:28 +0530

  Videos
See all

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: CM Soren | Ranchi Protest | Colombia Earthquake | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:45:06+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: छात्र आंदोलन ने Soren सरकार को टेंशन में डाल दिया? | Ranchi Protest | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers