Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका से वॉर्मअप मैच से पहले गिल चोटिल:ट्रेनिंग में अंगूठे पर गेंद लगी; थोड़ी देर बाद प्रैक्टिस पर लौटे

श्रीलंका दौरे पर वॉर्मअप मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। गुरुवार को कोलंबो में नेट्स सेशन के दौरान उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लग गई। चोट लगने के तुरंत बाद गिल को नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी और थोड़ी देर बाद ही वे वापस प्रैक्टिस सेशन में लौट आए। प्रैक्टिस की तस्वीरें… भारत श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां उसे 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले 7 अगस्त से 3 दिनी वॉर्मअप मैच खेला जाना है। टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी। कैचिंग के दौरान भी चोट लगी गिल को एक बार फिर चोट का सामना करना पड़ा। स्लिप में कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान गेंद उनके दाएं हाथ पर लग गई, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद फिजियो ने उनके हाथ पर आइस पैक लगाया। बुमराह, दुबे और राणा चोटिल भारतीय टीम के लिए चोटों का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हैं, जिनकी जगह मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। ऑलराउंडर शिवम दुबे भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हर्षित राणा भी बाहर हैं। वहीं, साई सुदर्शन की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। गिल का चोटों से पुराना नाता गिल पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंगूठे की चोट, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टखने की चोट और इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रिटायर्ड हर्ट होना उनके करियर के कुछ उदाहरण हैं। नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने कैचिंग चैलेंज दिया टी दिलीप की जगह भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच बने शुभदीप घोष ने खिलाड़ियों को कैचिंग चैलैंज दिया। शुभदीप ने खिलाड़ियों को 2 टीमों में बांटकर प्रैक्टिस कराई। इसका एक वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ------------------------------------- टीम इंडिया की फिटनेस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीम इंडिया का नया रूल-10 मिनट में 2km दौड़ना जरूरी; 1200 मीटर की दौड़ 5.20 मिनट में पूरी करनी होगी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने फिटनेस पैरमीटर्स को ज्यादा चैलेंजिंग बनाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

अमेरिका में पंडित जी का रुतबा देख चौंके लोग, मंदिर के सामने शानदार बंगला, पार्किंग में खड़ी हैं कई लग्जरी कारें!

अमेरिका के एक हिंदू मंदिर में सेवा देने वाले भारतीय पंडित जी की आलीशान लाइफस्टाइल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंदिर के सामने बना बड़ा घर और बाहर खड़ी चार कारों को देखकर लोग उनकी कमाई और सुविधाओं को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण के बदले नहीं होगी अजीत अगरकर की विदाई, चीफ सिलेक्टर के दावेदार ने खुद दे डाली सफाई

VVS Laxman Ajit Agarkar: चर्चा थी कि बीसीसीआई रीव्यू मीटिंग के बाद VVS लक्ष्मण भारत के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं. हालांकि लक्ष्मण ने इन अफवाहों को ज्यादा महत्व नहीं दिया है और इसके बजाय बेंगलुरु में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) में अपनी बड़ी जिम्मेदारी को ही आगे बढ़ाने का फैसला किया है. Mon, 10 Aug 2026 12:18:17 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: रांची में जंतर-मंतर जैसा हाल नहीं होगा!छात्रों को पुलिस-प्रशासन का भी सपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:13:05+00:00

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी का 'युवा शक्ति' से सीधा संवाद | Dehradun | Students #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers