टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा
मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। HDFC बैंक का मार्केट कैप 16,163 करोड़ रुपए घटकर ₹12.31 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹9,769 करोड़ घटकर ₹5.65 लाख करोड़ पर आ गई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 943 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 943.29 (1.21%) और निफ्टी 302.95 (1.25%) अंक चढ़ा था। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें... मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं... मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।
KKR vs RR: रिंकू सिंह ने इस सीजन कोलकाता को दिलाई पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 6 हार के बाद आखिरकार पहली जीत मिल गई है. ईगन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 156 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. वहीं अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया.
KKR की शुरुआत रही बेहद खराब
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर जोफ्र आर्चर ने टिम सीफर्ड को जीरो के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. केकेआर ने एक समय पर 5 रन पर 2 विकेट खो दिए थे.
Takes the ball ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
Runs in hard ????♂️
Strikes on the very first delivery ????
3️⃣ times in a row now. Jofra Archer is just unbelievable! ????
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/5bxkK7gU7O
KKR ने 85 पर गंवा दिए थे 6 विकेट
इसके बाद टीम का स्कोर कैमरून ग्रीन ने आगे बढ़ाया. उन्होंने 13 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 27 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें रवि बिश्नोई की बॉल पर ध्रुव जुरेल ने स्टंप आउट कर दिया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी चलते बने और 18 बॉल में 1 चौके के साथ 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. इसके बाद जडेजा ने पॉवेल को भी 23 रन के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद यश राज पुंजा ने 10 रन के स्कोर पर रमनदीप को चलका किया. इस तरह केकेआर ने सिर्फ 84 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे.
रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय अर्धशतकीय साझेदारी कर दिलाई केकेआर को जीत
इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने केकेआर की पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई. रिंकू सिंह 34 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. जबकि अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की पारी खेली.
Standing tall when the team needs him most ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
Rinku Singh keeps the Knights alive as we head straight down the wire! ????#KKR need 28 runs from 18 balls
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR pic.twitter.com/VMVdwVR13Z
वैभव और यशस्वी ने बनाए सबसे ज्यादा रन
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 155 रन बनाए थे. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. राजस्थान के लिए वैभव ने 28 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 46 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट हासिल किए.
????????????????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
???? Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi & Yashasvi Jaiswal's boundaries from the 81-run opening stand ????
Scorecard ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/UkiYifNgCJ
ये भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















